फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   people drink at road side

9 बजते ही चौराहों पर लग जाता है ओपन बार

Wed, 25 Sep 2013 09:24 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 25 Sep 2013 09:24 AM IST
विज्ञापन
people drink at road side

शहर का ‘दिल’ हजरतगंज हो या नवाबी पहचान वाला कैसरबाग, शराब के शौकीन हर शाम अंगूर की बेटी के साथ झूमते दिख जाते हैं।

विज्ञापन


शाम ढलते ही राजधानी की सड़कें, फुटपाथ और पार्किंग स्थल ओपन बार में बदल जाते हैं। लड़खड़ाते और गिरते-पड़ते पियक्कड़ आम नजारा हो गए हैं। अक्सर पियक्कड़ों में झगड़ा और खून-खराबा भी होता है।

सोमवार शाम कृष्णानगर में फीनिक्स मॉल के पास शराबखोरी के दौरान गुंडागर्दी चरम पर पहुंच गई। एक युवक को दौड़ाकर गोलियां मारी गईं।

इस इलाके में शराब की कई दुकानों के बाहर अक्सर पियक्कड़ों का जमावड़ा रहता है। सोचने वाली बात यह है कि कहीं थाना के सामने ओपन बार चल रहे थे तो कहीं पुलिस पिकेट की नाक के नीचे।

विज्ञापन

समय- रात 9:00 बजे

स्थान- महानगर थाने के पास स्थित मॉडल शॉप

मॉडल शॉप के बाहर सड़क पर ही छात्रों का जमावड़ा दिखा। कोई अपनी बाइक पर बैठकर खुलेआम बीयर पी रहा था तो कोई बंद दुकानों की रेलिंग पर बैठा था। सड़क का काफी हिस्सा बियर व शराब पीने वालों ने घेर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडल शॉप के बाहर बड़ी-बड़ी लग्जरी वाहनों में बीयर और शराब पीने वालों की भी कमी नहीं थी। कार पर बैठे लोगों की सेवा में दुकान के लड़के लगे थे।

हार्न बजाते ही सेवा उपलब्ध हो रही थी। थाना यहां से चंद कदम दूर ही है लेकिन कोई पुलिसकर्मी न देखने वाला था न टोकने वाला।


समय- रात 9:50 बजे

स्थान- पॉलीटेक्निक चौराहा

पॉलीटेक्निक चौराहा पर स्थित बीयर शॉप के बाहर छोटे-छोटे झुंड में पियक्कड़ एकत्र थे। कोई दुकान के बाहर कोई पीछे गली में तो कोई सड़क किनारे खड़े होकर ही बैठकर बीयर पी रहा था। चौराहा से चंद कदम दूर ही पुलिस पिकेट है लेकिन कोई पुलिसकर्मी यहां झांकने तक नहीं आता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed