फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People could not book family dinner in Kudiyaghat

कुड़ियाघाट पर फैमिली डिनर के लिए अभी करना होगा इंतजार

Sat, 06 Feb 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
People could not book family dinner in Kudiyaghat
शुल्क देकर कुड़ियाघाट पर फैमिली डिनर करने के लिए अभी इंतजार करना होगा। शुक्रवार को लॉन्च हुई सेवा को नगर निगम ने शनिवार को यह कहकर स्थगित कर दिया कि इसके लिए एक विस्तृत कार्ययोजना बनाएगा।
विज्ञापन

गोमती तट स्थित कुड़ियाघाट पर शुल्क लेकर फैमिली डिनर पार्टी करने की सुविधा नगर निगम ने लॉच की है। नगर निगम की शुल्क वाली 14 सेवाओं में यह भी शामिल थी।
विज्ञापन

इसमें दो घंटे की पार्टी के लिए पांच हजार रुपये शुल्क रखा था। इतने कम समय में पार्टी व कैटरिंग कैसे होगी। पार्किंग को लेकर क्या इंतजाम होंगे।
ऐसे कई सवालों को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी, जिनके बारे में सेवा लॉन्च करते समय जानकारी नहीं दी गई थी। इसे लेकर बुकिंग को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। इसके कारण इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट डाइनिंग की तर्ज पर है प्लान
नगर आयुक्त अजय द्विवेदी का कहना है कि योजना प्राइवेट डाइनिंग की तर्ज पर थी। इसमें आयोजन स्थल पर कैटरिंग के लिए किसी बड़े होटल को जोड़ा जाएगा। पार्टी दो घंटे में नही हो सकती है। समय और बढ़ाया जाएगा। पार्टी में कितने मेहमान आएंगे यह भी तय होना है। पार्किंग का क्या प्रावधान रहेगा। म्यूजिक या साउंउ सिस्टम को लेकर का नियम होंगे। जल्द ही पूरी योजना बनाकर बुकिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed