{"_id":"5ef5f3b78ebc3e432e609eaf","slug":"people-coming-from-other-states-are-spresding-corona-infection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूसरे राज्यों से आने वाले यात्री फैला रहे संक्रमण, एयरपोर्ट पर सिर्फ इंटरनेशनल फ्लाइट वालों की स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे राज्यों से आने वाले यात्री फैला रहे संक्रमण, एयरपोर्ट पर सिर्फ इंटरनेशनल फ्लाइट वालों की स्क्रीनिंग
Fri, 26 Jun 2020 06:40 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 26 Jun 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके बावजूद रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर बाहर से आने वालों की स्क्रीनिंग की व्यवस्था नहीं है। एयरपोर्ट पर भी सिर्फ इंटरनेशनल फ्लाइट से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग हो रही है। उनके नमूने तक नहीं लिए जा रहे। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद सभी व्यवस्थाएं भी समाप्त हो गईं हैं।
विज्ञापन
राजधानी में कोरोना के करीब 900 से अधिक केस आ चुके हैं। अनलॉक होते ही स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर गैर राज्यों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग व क्वारंटीन किए जाने के सारे इंतजाम सब बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में नोएडा और मुंबई, दिल्ली समेत अन्य जगहों से आने वाले लोगों की जांच से लेकर उनकी डिटेल लेने का काम बंद हो गया है। इससे स्थिति बिगड़ रही है।
विज्ञापन
सैकड़ों लोग हर रोज दूसरे राज्यों से लखनऊ आ रहे हैं। इनके तापमान की जांच लेने के बाद उन्हें जाने दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के पास इन यात्रियों की डिटेल तक नहीं है। आशंका है कि ये संदिग्ध यात्री तेजी से संक्रमण फैला रहे हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग कोरोना कंट्रोल के हवाई दावे करने में लगा है।
विज्ञापन
सीएमओ के प्रवक्ता योगेश ने बताया कि एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग हो रही है। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर अभी जांच की कोई व्यवस्था नहीं है। गांवों में आशा-एएनएम तो शहर में नगर निगम के जरिए बनी मोहल्ला समिति निगरानी कर रही हैं।
हर रोज आ रहे करीब दस हजार यात्री
राजधानी में घरेलू उड़ान, बस व रेल से करीब दस हजार से अधिक यात्री आ रहे हैं। इनकी जांच की कोई भी व्यवस्था सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग ने नहीं किया है। उनके क्वारंटीन व नमूने लेने की कोई भी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यह यात्री यहां पर संक्रमण तेजी से फैला रहे हैं।