{"_id":"586f33db4f1c1bb61e159540","slug":"people-caught-in-lucknow-printing-fake-currency","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कलर प्रिंटर से छापे जा रहे थे 2000-500 के नोट, पुलिस ने ग्राहक बन दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलर प्रिंटर से छापे जा रहे थे 2000-500 के नोट, पुलिस ने ग्राहक बन दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर में बृहस्पतिवार रात जाली नोट छापने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से नई करेंसी के 2000 और 500 रुपये के नोटों के रूप में करीब दो लाख रुपये मिले हैं।
जाली करेंसी का छापाखाना पकड़े जाने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ ही खुफिया एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंच गई। पकड़े गए लोगों से देर रात तक पूछताछ की जा रही थी।
विकासनगर पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को इलाके में रहने वाली एक महिला के घर पर जाली नोटों की छपाई की सूचना मिली थी। क्राइम ब्रांच के एक दरोगा को ग्राहक बनाकर भेजा गया। वहां नोटों का सौदा करने खालिद नाम का शख्स आया।
विज्ञापन
दरोगा ने नोटों का सौदा करने के बहाने जाली नोट की छपाई होते देखी और क्राइम ब्रांच को मौके पर बुला लिया। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। खालिद के अलावा नोट छापने वाली महिला विनीता व एक अन्य बदमाश ने भागने की कोशिश की लेकिन घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया।

अभी हो सकते हैं कुछ और खुलासे
currency
पुलिस ने बताया कि मौके से कंप्यूटर, प्रिंटर व भारी मात्रा में नोटों की छपाई का कागज बरामद हुआ है। पुलिस को 2000 और 500 रुपये की जाली करेंसी नोट भी मिले।
एएसपी क्राइम डॉ. संजय कुमार ने बताया कि शातिर कलर प्रिंटर से जाली करेंसी छापते थे। पकड़े गए शातिर कितने दिन से जाली करेंसी छापने का काम कर रहे थे?
वह किसे जाली नोट देते थे? अब तक कितनी करेंसी छापी? कहीं बदमाशों का संबंध देश विरोधी संगठनों से तो नहीं है? इन सवालों का जवाब जानने के लिए देर रात तक शातिरों से पूछताछ की जा रही है।