फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People came from Maharashtra may be infected from Corona Virus.

'कोरोना बम' साबित हो सकते हैं महाराष्ट्र से यूपी आए लोग, बचाव के प्रयासों पर फिर सकता है पानी

Sun, 22 Mar 2020 02:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 22 Mar 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
People came from Maharashtra may be infected from Corona Virus.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

मुंबई सहित महाराष्ट्र के अन्य शहरों में कोरोना वायरस का असर अधिक है। ऐसे में वहां रहने वाले करीब एक लाख लोग शनिवार को अपने घरों के लिए निकल पड़े हैं। इनमें यूपी और बिहार के लोगों की संख्या अधिक है। संभव है कि वे अपने साथ वायरस लेकर आएं। ऐसे में प्रदेश में भी खतरा बढ़ सकता है।

विज्ञापन


रविवार सुबह पुष्पक एक्सप्रेस से सैकड़ों लोग मुंबई से लखनऊ पहुंचे हैं। जिला प्रशासन ने इन सभी यात्रियों को स्टेशन पर ही रोक लिया और परिवहन निगम की बसें बुलवाकर  विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। यात्रियों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। यह लोग लखनऊ से गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, महाराजगंज, देवरिया, मऊ, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, फैजाबाद आदि जिलों के लिए रवाना किए गए हैं।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। वे करीब 14 दिन तक अपने घर में ही रहें। वरना खुद के साथ अपने परिजनों के लिए भी मुसीबत खड़ी करेंगे। इससे यूपी में कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए अब तक किए गए प्रयासों पर पानी फिर सकता है। इसलिए बाहर से आने वाले लोगों में यदि किसी तरह का लक्षण दिखता है तो तत्काल सीएमओ कार्यालय से जारी नंबरों या अपने घर के आसपास के अस्पताल में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजीएमयू के डॉ. एसएन शंखवार कहते हैं कि बाहर से आने वाले लोग खुद को कोरेंटाइन में रखें। यदि उनमें किसी तरह का समस्या होती है तो तत्काल अस्पताल में संपर्क करें। इसी तरह एसजीपीजीआई के डॉ. आशुतोष का कहना है कि बाहर से आने वाले लोग पूरी तरह सजग रहें। यहां आने के बाद लोगों से मिलने-जुलने से बचें। घर में अकेले में रहें। यदि सर्दी-जुकाम, बुखार जैसे लक्षण आते हैं तो डॉक्टर से सलाह लें।

इन लक्षणों पर हो जाएं सतर्क, हो सकता है कोरोना

यदि लगातार खांसी आ रही हो और नाक बह रही हो तो यह एलर्जी कफ है। यदि नाक बह रही हो, बलगम आ रहा हो और खांसी हो रही हो तो यह फ्लू या स्वाइन फ्लू या वायरल हो सकता है। यदि तेज बुखार, सूखी खांसी, सांस फूल रही हो और जोड़ों में दर्द हो तो सावधान हो जाएं। यह कोरोना वायरस का लक्षण हो सकता है।

यह है बचाव का तरीका
बाहर से आने वाले लोग घर पहुंचने के बाद यहां के लोगों के साथ मिलकर रहने के बजाय अकेले में रहें। बार-बार हाथ धोते रहें। बिना हाथ धोए अपने चेहरे या शरीर के अंगों को न छुएं। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचने के लिए सबसे जरूरी है भीड़भाड़ से दूर रहें।

खांसते वक्त रुमाल नहीं है तो हाथ को मोड़कर कोहनी को मुंह के आसपास लगा लें। खांसते-छींकते समय टिशू पेपर या रुमाल का इस्तेमाल करें। टिशू पेपर अथवा मास्क या रुमाल को इधर-उधर नहीं फेंकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed