{"_id":"5e96fdd58ebc3e72b42223b2","slug":"people-are-uninstalling-arogya-setu-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाउनलोड करने के बाद अनइंस्टॉल कर रहे आरोग्य सेतु एप, रास नहीं आ रहा हमेशा ब्लूटूथ ऑन रखना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाउनलोड करने के बाद अनइंस्टॉल कर रहे आरोग्य सेतु एप, रास नहीं आ रहा हमेशा ब्लूटूथ ऑन रखना
Wed, 15 Apr 2020 05:58 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 Apr 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : varunbelwalkar / twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के प्रति जागरुक करने और कोरोना संदिग्ध लोगों से सावधान करने वाले आरोग्य सेतु एप से आम लोग दूर भाग रहे हैं। कई लोग इस एप को डाउनलोड करने के बाद तुरंत अनइंस्टॉल कर दे रहे हैं। केंद्र सरकार आरोग्य सेतु एप का जोरशोर से प्रचार कर रही है।
विज्ञापन
सभी लोगों को इसे डाउनलोड करने और हमेशा क्रियाशील रखने का निर्देश दे रही है। तमाम सरकारी विभाग व कार्यालय अपने कर्मचारियों को, यहां तक कि सभी शिक्षण संस्थान शिक्षकों, स्टाफ, छात्र व अभिभावकों से भी इस एप को डाउनलोड करने का अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
लोग एप को डाउनलोड भी कर रहे हैं लेकिन इसे क्रियाशील करने के बाद तुरंत अनइंस्टॉल भी कर दे रहे हैं। दरअसल इस एप के कार्य करने के तरीकों को लेकर लोगों में भ्रांतियां पैदा हो गई हैं। एक तो एप के कार्य करने के लिए जरूरी है कि ब्लूटूथ और मोबाइल लोकेशन हमेशा ऑन रहे। दूसरा जब भी घर से बाहर निकलें मोबाइल का इंटरनेट ऑन रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन
इस अनिवार्यता पर लोग दुविधा में हैं। वे यदि ब्लूटूथ और लोकेशन बंद रखते हैं तो एप अपने आप उसको ऑन कर देता है। लोगों का मानना है कि इससे उनका मोबाइल जल्द डिस्चार्ज हो रहा है और दूसरे एप भी एक्टिवेट होने लगते हैं।