फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People angry over power cut

Lucknow News: बिजली कटौती पर भड़के लोग

Sun, 21 Jul 2024 03:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 21 Jul 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
People angry over power cut
रायबरेली-डीह। जिले में बिजली की मांग 400 मेगावाट पहुंच गई। इससे अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या बढ़ गई है। कटौती से बेहाल लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। शनिवार को उपभोक्ताओं ने डीह विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


डीह बिजली उपकेंद्र से लगभग 80 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं। घर में लगे बिजली उपकरण काम नहीं कर रहे है। इससे खफा जगदीशपुर, रोखा, डीह, निगोही, टेकारी सहित अन्य गांवों के उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र का घेराव किया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य विनोद जायसवाल, अनिल तिवारी ने बताया कि 24 घंटे में पांच घंटे बिजली मिल रही है। लो वोल्टेज रहता है। बार-बार ट्रिपिंग होती है। इससे धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। अब्दुल वहीद खां ने बताया की घर में कारखाना लगा है, लेकिन बिजली पर्याप्त नहीं मिलने के काम प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता युद्धवीर ने बताया की फीडर ओवरलोड होने के कारण बिजली आपूर्ति में दिक्कत आ रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जिले के अन्य 54 विद्युत उपकेंद्रों का यही हाल है। उपकेंद्रों के ओवरलोड होने के कारण पांच लाख उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही है। शहर में ट्रिपिंग होती रहती है। वोल्टेज इतना कम रहता है कि नलकूप नहीं चल पा रहे हैं।

ओवरलोड से टूट रहे तार, पांच घंटे मिल रही बिजली
बछरावां (रायबरेली)। विद्युत उपकेंद्र विशुनपुर से जुड़े गांवों को तीन दिन से पांच-पांच घंटे बिजली मिल रही है। ओवरलोड फीडरों के तार टूट रहे हैं। फरवरी महीने में जर्जर तारों को बदलने का अभियान चला, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं मिला। उपकेंद्र से निकले राजामऊ, समोधा फीडर में सबसे ज्यादा फाल्ट आता है। उपभोक्ता वासुदेव, राजू सिंह, रामसजीवन, संदीप, राजदीप ने बताया कि जो बिजली मिल भी रही है। उसमें वोल्टेज इतना कम रहता है कि उपकरण भी ठीक से नहीं चलते। जेई देवेंद्र कुमार ने बताया कि समय से फाल्ट दुरुस्त कराए जाते हैं। अघोषित कटौती ऊपर से होती है।

खीरों में 10 हजार आबादी बेहाल
खीरों (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई बरसात से विद्युत उपकेंद्र खीरों से निकले देवगांव फीडर की बिजली गुल हो गई। केतनापुर के पास लाइन का तार टूट गया। इसी दौरान फतेह शहीद मजार के पास डिस्क खराब हो गई। इससे सरांय महमूद, मिर्जापुर, उदवतपुर, केतनापुर, देवगांव, गडरियन खेड़ा, बकिया खेड़ा, चक फेरशाह, बसावन खेड़ा, चक गजराज आदि की लगभग 10 हजार आबादी बिजली संकट जूझ रही है। रात 12 बजे गई बिजली अब तक नहीं आई।

खीरों कस्बे के शास्त्री नगर निवासी सुधांशु के घर के सामने लगा बिजली का खंभा एक महीने से टूटा है। किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र वीके सिंह ने बताया कि उपकेंद्र में डिस्क उपलब्ध नहीं है। शीघ्र व्यवस्था कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जा रही है। टूटे खंभे को भी बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed