फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   people afraid seeing tiger and lepord rangers said its happy site

बहराइच : सड़कों पर दिख रहे बाघ व तेंदुए से सहमे ग्रामीण, वनाधिकारी बोले यह सुखद है

Sat, 23 Feb 2019 10:09 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 23 Feb 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
people afraid seeing tiger and lepord rangers said its happy site
बाघ - फोटो : SELF
बहराइच के बिछिया के पास जंगल से सटे इलाकों में हर मार्ग पर ग्रामीणों का सामना बाघ और तेंदुओं से हो रहा है। ग्रामीण घर से निकलने में डर रहे हैं। वे सहमे हुए हैं। बीते गुरुवार से सुजौली बिछिया मार्ग पर बाघिन और दो शावकों का मूवमेंट भी रहा। वनाधिकारियों का कहना है कि जंगल में बाघ और तेंदुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है। यह सुखद है। ग्रामीण सजग रहें। हलांकि अब तक सुरक्षा के उपाय नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में बीते एक माह से बाघ और तेंदुओं का मूवमेंट आबादी की ओर तेजी से बढ़ा है। निरंतर हमले भी हो रहे हैं। गांव की पगडंडियों और मुख्य मार्गों पर बाघ और तेंदुए अक्सर दिखाई पड़ रहे हैं। बीते दो दिनों से बिछिया-सुजौली मार्ग पर जंगल से सटे गन्ने के खेतों के आसपास बाघिन दो शावकों के साथ दिखाई पड़ रही है। दो दिन पूर्व बाघिन के गिरिजापुरी-बिछिया मार्ग पर आने से आवागमन भी प्रभावित हुआ था। निशानगाड़ा, आंबा, बर्दिया मार्गों पर भी वन्यजीव अक्सर दिखाई पड़ रहे हैं। आसपास गांव के लोगों का कहना है कि आए दिन रात में बाघ की दहाड़ सुनाई पड़ती है लेकिन सुरक्षा के कोई उपाय नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

गन्ने की कटान से बढ़ी समस्या

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजनाधिकारी दबीर हसन ने बताया कि जंगल में मानव दखलंदाजी बढ़ने पर बाघ और तेंदुए अक्सर जंगल से सटे गन्ने के खेतों में शरण लेेते हैं। इस समय गन्ने की कटान चल रही है। ऐसे में खेत खाली हो रहे हैं। जिस कारण वन्यजीवों का मूवमेंट अधिक पता चल रहा है।

निरंतर बढ़ रही संख्या, सजग रहें ग्रामीण
डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के सभी रेंजों में बाघ और तेंदुओं का अधिक मूवमेंट उनकी संख्या में इजाफे की ओर संकेत कर रहा है। यह काफी सुखद स्थिति है। जंगल से सटे गांवों के लोगों को सजग रहने की जरूरत है। वनकर्मी निरंतर गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed