फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   peon blackmailed school girl after making obscene video

छात्रा का वीडियो बनाकर चपरासी कर रहा था ब्लैक मेल, खुलासा

Thu, 22 Dec 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
peon blackmailed school girl after making obscene video
डेमो

ठाकुरगंज के बालागंज स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा का कहना है कि स्कूल का चपरासी दो महीने से उसके वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर कर बदनाम करने की धमकी देते हुए रुपये मांगता था।

विज्ञापन


मांग पूरी करने के लिए छात्रा घर में चोरी करने लगी। बीते दिनों परिवारीजनों ने उसे चोरी करते हुए पकड़ा तब इस घिनौने खेल का खुलासा हुआ। परिवारीजनों ने वीमेन पॉवर लाइन 1090 में शिकायत की, जिसके बाद ठाकुरगंज पुलिस ने चपरासी सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राघवन कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता ट्रांसपोर्टर हैं और वह संयुक्त परिवार में रहती है। दो साल पहले उसकी मां की मौत हो चुकी है। बीते कई हफ्ते से छात्रा के घर से छोटी-छोटी रकम गायब होने की शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले यह 100-50 रुपये होती थी। बीते कुछ हफ्ते में 500 से 1500 रुपये गायब होने लगे तो परिवारीजनों ने रुपयों पर नजर रखनी शुरू कर दी। दो दिन पहले छात्रा की चाची ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

पूछताछ में छात्रा ने जो कहानी सुनाई उससे परिवारीजनों के होश उड़ गए। छात्रा ने बताया कि वह रुपये चोरी कर स्कूल के चपरासी को देती है। कारण पूछने पर उसने बताया कि चपरासी के मोबाइल फोन पर उसके वीडियो और फोटो हैं। रुपये न देने पर वह वीडियो और फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी देता है। 

कोल्डड्रिंक में गोलियां ‌म‌िलाकर किया गलत काम

peon blackmailed school girl after making obscene video
Rape - फोटो : Demo Pic
बीते करीब डेढ़ साल से उसकी एक लड़के से दोस्ती है। अक्सर वह लड़का स्कूल के बाहर आकर उसे साथ ले जाता है। वह लड़के के दो और दोस्तों के साथ घूमती-फिरती है। चपरासी का कहना है कि उसने छात्रा और उसके तीन दोस्तों की आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना ली है।

इसकी जानकारी पर सोमवार दोपहर छात्रा के परिवारीजन वीमेन पॉवर लाइन 1090 पहुंचे और एएसपी अजय मिश्रा को पूरा मामला बताया। एएसपी ने ठाकुरगंज इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए जिसके बाद चपरासी और छात्रा के तीन अज्ञात दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। शिनाख्त परेड में आए सभी चपरासी पर छात्रा ने नहीं पहचाना।इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने स्कूल जाकर छानबीन की।

छात्रा के सामने स्कूल के सभी चपरासियों की शिनाख्त परेड कराई गई। हालांकि, छात्रा ने किसी को भी पहचानने से इनकार कर दिया। छात्रा से चपरासी के हुलिया के बारे में जानकारी ली जा रही है। वह उसे मिलने आने वाले लड़कों के बारे में भी जानकारी नहीं दे पा रही है।

छात्रा का कहना था कि जिस दोस्त के साथ वह घूमने जाती थी, उसने ही कोल्डड्रिंक में नशे की गोलियां मिलाकर उसे बेसुध कर दिया। इसके बाद दोस्त और उसके दो साथियों ने गलत काम किया।

उसके फोटो खींचे और वीडियो बनाए। छात्रा का कहना है कि शायद उन्हीं लड़कों ने चपरासी को वीडियो और फोटो दिए होंगे। इस पूरे खेल में तीनों लड़के और चपरासी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed