फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   penalty on two contractors

Lucknow News: एलडीए के दो ठेकेदारों पर डेढ़-डेढ़ लाख का जुर्माना

Fri, 24 Mar 2023 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
penalty on two contractors
लखनऊ। एलडीए उपाध्यक्ष डाॅ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान काम के प्रति लापरवाह दो ठेकेदारों पर डेढ़-डेढ़ लाख का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

समीक्षा में उपाध्यक्ष ने पहले प्रधानमंत्री आवासों की समीक्षा की, जिसमें बसंतकुंज योजना के सेक्टर-एन में बनाए गए 2256 आवासों में से एक ब्लाॅक में अंशुल कंस्ट्रक्शन द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की गति धीमी मिलने पर फर्म ठेकेदार पर डेढ़ लाख का जुर्माना लगाया। बसंतकुंज योजना के सेक्टर-आई में नए बनाए जा रहे 4512 भवनों की प्रगति संतोषजनक मिली। हेरिटेज जोन के तहत ऐतिहासिक इमारतों में फसाड लाइटिंग के कार्य की प्रगति धीमी होने पर उपाध्यक्ष ने फ्रेंड्ज इलेक्ट्रिकल्स पर डेढ़ लाख का जुर्माना लगाते हुए अधिकारियों को तेजी से कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

136 प्राइमरी स्कूलों का होगा कायाकल्प
उपाध्यक्ष ने प्राधिकरण की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं में स्थित सामुदायिक केंद्रों को टेंडर कराकर कार्य संचालित कराने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने कहा कि मिशन कायाकल्प के तहत 136 प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प एवं दो अभ्युदय विद्यालयों का निर्माण किया जाना है। इसके लिए उन्होंने अभियंताओं को जोन वार स्कूलों का सर्वे करके कार्य शुरू कराने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed