फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Penalty of five thousand will be impose for not having HSRP according to parameters.

यूपी: मानक के हिसाब से न हुई वाहनों की एचएसआरपी तो लगेगा 5 हजार जुर्माना

Sat, 30 Jan 2021 01:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 30 Jan 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
Penalty of five thousand will be impose for not having HSRP according to parameters.

उत्तर प्रदेश में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) बनवाने के लिए वाहन मालिक परिवहन विभाग की ओर से तय की वेबसाइट siam.in पर आवेदन कर सकते हैं। वहीं, एक अप्रैल 2019 से पहले खरीदे गए वाहनों पर एचएसआरपी लगवाने की तारीखें तय कर दी गई हैं। ऐसे में एचएसआरपी नहीं लगवाने वालों पर 5000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। आरटीओ प्रशासन आरपी द्विवेदी ने बताया कि एचएसआरपी निर्धारित मानक पर नहीं होने पर जुर्माना वसूला जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि अगर आपके वाहन की नंबर प्लेट का अंतिम नंबर यदि एक है तो आपको 15 जुलाई 2021 तक अपने वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को अनिवार्य रूप से लगवाना पड़ेगी, नहीं तो परिवहन विभाग का प्रवर्तन दल आपका चालान करके जुर्माना वसूल करेगा। इसके साथ ही सवारी और माल ढोने वाले वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के फिटनेस भी नहीं करा पाएंगे।
विज्ञापन


शासन ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की यह नई व्यवस्था जारी कर दी है। इस संबंध में विशेष सचिव परिवहन अखिलेश कुमार मिश्रा ने परिवहन आयुक्त धीरज साहू को सर्कुलर भेजा है। शासन की नई व्यवस्था के तहत अब वाहन मालिकों को नंबर प्लेट के अंतिम नंबर के आधार पर ऑनलाइन पंजीयन करके हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन पुराने वाहनों की नंबर प्लेट पर अंतिम नंबर एक और शून्य है तो ऐसे मालिकों को 15 जुलाई 2021 तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट हर हाल में लगवानी ही पड़ेगी और जिन वाहनों की नंबर प्लेट पर अंतिम नंबर 8 और 9 है तो उनके मालिकों को 15 जुलाई 2022 तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने का समय दिया गया है।

यूं समझे कैसे लगेगी सिक्योरिटी नंबर प्लेट....

लखनऊ के संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आरपी द्विवेदी ने बताया कि शासन की नई व्यवस्था से वाहन मालिकों को पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने में बहुत सहूलियत हासिल होगी। उन्होंने बताया 15 जुलाई तक ऐसे वाहन के मालिकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवानी होगी जिनके वाहन की पुरानी नंबर प्लेट पर अंतिम अंक शून्य और एक होंगे। यूं समझे कि अंतिम 2 अंक 10 ,11 ,20, 21, 30, 31, 40, 41, 50, 51,61, 70, 71, 80, 81, 90,91 व 00 होंगे।

किसको कब तक लगवानी नंबर प्लेट
प्लेट का अंतिम नंबर-- तारीख
शून्य और एक-- 15 जुलाई 2021
दो और तीन-- 15 अक्टूबर 2021
चार और पांच-- 15 जनवरी 2022
छह और सात-- 15 अप्रैल 2022
आठ और नौ-- 15 जुलाई 2022

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed