{"_id":"641f40812d329af6560dd924","slug":"pediatrician-and-ent-doctors-did-online-treatment-raebareli-news-c-13-1-148028-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाल रोग विशेषज्ञ व ईएनटी के डॉक्टरों ने किया ऑनलाइन इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाल रोग विशेषज्ञ व ईएनटी के डॉक्टरों ने किया ऑनलाइन इलाज
Sun, 26 Mar 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल में शनिवार को दूसरे दिन टेलीमेडिसिन के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श के लिए 25 लोगों ने फोन किया। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अल्ताफ हुसैन, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र शर्मा व नाक-कान व गला रोग विभाग के चिकित्सक डॉ. शिव कुमार व डॉ. विवेक द्विवेदी ने मरीजों को परामर्श दिया। कई मरीजों को सोमवार को ओपीडी में आकर जांच कराने की सलाह भी दी गई।
शुक्रवार से टेलीमेडिसिन कक्ष में ऑनलाइन इलाज की सुविधा शुरू हुई। दोपहर एक बजे से दो बजे तक लोगों को फोन पर चिकित्सीय परामर्श दिया गया। शनिवार को नाक-कान व गला, बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट और नेत्र विभाग के डॉक्टरों ने मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी। डॉ. बीआर यादव, डॉ. डीपी सरोज व धीरेंद्र त्रिपाठी ने चिकित्सीय सलाह दिलाने में मदद दी। 27 मार्च को मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश सिंह व डॉ. प्रदीप कुमार मरीजों को ऑनलाइन सलाह देंगे। मोबाइल नंबर 8853310109 पर फोन करके कोई भी व्यक्ति घर बैठे डॉक्टरी सलाह ले सकता है।