फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pediatric department got saff in kgmu

केजीएमयू में पीडियाट्रिक आथोपैडिक विभाग में जल्द होगी मरीजों की भर्ती

Fri, 19 Jul 2019 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
pediatric department got saff in kgmu
पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक्स विभाग को मिला स्टाफ
विज्ञापन

लखनऊ। केजीएमयू में साल भर अधर में लटके पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक्स विभाग में सोमवार से बच्चों की भर्ती शुरू होगी। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने इस विभाग को शुरू करने के लिए साल भर पहले मान्यता दी थी। वार्ड बनाने के लिए 50 लाख रुपये भी मिले थे। नर्सिंग स्टॉफ व संसाधन की कमी से विभाग का संचालन नहीं हो पा रहा था। केजीएमयू प्रशासन ने विभाग के संचालन के लिए नर्सिंग स्टॉफ दे दिया है।

अमर उजाला ने 13 जून को ‘50 लाख खर्च के बाद भी 20 बेडों पर इलाज नहीं’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। 13 जुलाई को ‘एमसीएच की सीटों पर संकट’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। लगातार खबरें छपने के बाद केजीएमयू प्रशासन हरकत में आया और मान्यता बचाने के लिए आंतरिक स्रोत से नर्सिंग स्टाफ देने पर राजी हो गया। केजीएमयू में ऑर्थोपेडिक्स विभाग से अलग होकर पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक्स विभाग बना। इसके विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार हैं। केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. संदीप तिवारी ने बताया कि विभाग में सोमवार से बच्चों को भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed