{"_id":"5a73455d4f1c1b93268b7b7c","slug":"pcs-transferred-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSSSC के सचिव सहित आठ पीसीएस अफसरों के तबादले, इन पदों पर मिली तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSSSC के सचिव सहित आठ पीसीएस अफसरों के तबादले, इन पदों पर मिली तैनाती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
यूपी सरकार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव महेश प्रसाद सहित आठ वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। सीतापुर के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, आयोग के नए सचिव बनाए गए हैं।
विज्ञापन
शासन ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी दयानंद प्रसाद को अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला इलाहाबाद के पद पर तैनाती दी गई है। वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी महेश प्रसाद की आयोग में नियुक्ति सपा शासनकाल में हुई थी।
विज्ञापन
आयोग के पुनर्गठन के साथ ही प्रसाद को हटाए जाने की पूरी संभावना थी। बृहस्पतिवार को सरकार ने प्रसाद को आयोग से हटाकर राजस्व परिषद लखनऊ में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त नियुक्त कर दिया। प्रसाद के पास आयोग के परीक्षा नियंत्रक का भी अतिरिक्त प्रभार था। आयोग में परीक्षा नियंत्रक सहित अन्य रिक्त पदों पर भी जल्द तैनाती की संभावना है।
विज्ञापन
वाराणसी के अपर आयुक्त देव कृष्ण तिवारी का पिछले दिनों कुशीनगर के सीडीओ के पद पर स्थानांतरण किया गया था। अब तिवारी को सीतापुर का सीडीओ बनाया गया है। राजस्व विभाग में विशेष सचिव देवी दास को अब कुशीनगर के सीडीओ के पद पर ट्रांसफर किया गया है।
Trending Videos
इन अफसरों की यहां हुई तैनाती
ललितपुर में एडीएम न्यायिक श्रीराम यादव को गाजीपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी व कार्यवाहक उप संचालक चकबंदी के पद पर तैनाती दी गई है। इसी तरह रायबरेली के एडीएम न्यायिक राम अभिलाष-द्वितीय को रायबरेली में ही एडीएम प्रशासन नियुक्त किया गया है। एडीएम न्यायिक भदोही बच्चे लाल को जौनपुर में उप संचालक चकबंदी बनाया गया है।