फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PCS pre result will come end of this month

जानिए, कब आएगा पीसीएस प्री परीक्षा का रिजल्ट

Wed, 13 May 2015 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,इलाहाबाद Updated Wed, 13 May 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
PCS pre result will come end of this month

पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट इसी महीने के आखिरी सप्ताह में आ सकता है। विरोध के बावजूद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


आयोग ने 29 मार्च को हुए सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र (सीसैट) की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है। 19 मई तक अभ्यर्थियों से आपत्ति मांगी गई है। आपत्ति निर्धारित प्रारूप में ही दर्ज करानी है, जिसका प्रोफार्मा भी आयोग की वेबसाइट पर जारी किया गया है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि जल्द ही 10 मई को दोबारा हुई प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा की ‘आंसर की’ जारी कर दी जाएगी। आयोग 17 जून से प्रस्तावित मुख्य परीक्षा कराने की भी तैयारी में है। अफसरों की मानें तो आपत्तियों का निस्तारण कर इससे 20 दिन पहले परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 29 मार्च को हुई थी लेकिन पेपर आउट होने के बाद पहला पेपर निरस्त कर दिया गया था। दोबारा वह परीक्षा 10 मई को हुई।

मुख्य परीक्षा कार्यक्रम में भी हो सकता है बदलाव

PCS pre result will come end of this month

इसके दो दिन बाद मंगलवार को आयोग के अफसरों की बैठक हुई। आयोग सूत्रों के मुताबिक चेयरमैन ने 25 मई से पहले रिजल्ट घोषित करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में मंगलवार देर शाम द्वितीय प्रश्नपत्र का ‘आंसर की’ जारी कर दी गई।

आयोग की ओर से 17 जून से मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है लेकिन पहला पेपर निरस्त होने के बाद मुख्य परीक्षा के कार्यक्रम में फेरबदल की बात कही जा रही थी।

अफसरों ने भी इसमें बदलाव की बात कही थी लेकिन आयोग अब पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही परीक्षा कराने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि आयोग की पूरी कोशिश है कि सुप्रीम कोर्ट से कोई आदेश आने से पहले ही प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाए।

इतना ही नहीं आयोग की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कैविएट भी दाखिल की गई है। इसके अलावा मुख्य परीक्षा से पहले आवेदन आदि के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 20 दिन का समय मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed