फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PCS Pre Exam: Chief Secretary gave instructions to Divisional Commissioner and DM, examination should be free

पीसीएस प्री परीक्षा: मुख्य सचिव ने मंडलायुक्त और डीएम को दिए निर्देश, हर हाल में हो नकलविहीन परीक्षा

Fri, 20 Dec 2024 09:15 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 20 Dec 2024 09:15 PM IST
सार

PCS Pre Exam: रविवार को होने वाली पीसीएस प्री परीक्षा के लिए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन
PCS Pre Exam: Chief Secretary gave instructions to Divisional Commissioner and DM, examination should be free
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी मंडलायुक्तों और डीएम को पीसीएस-प्री परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा की संवेदनशीलता के दृष्टिगत सभी डीएम की जिम्मेदारी है कि शनिवार एवं रविवार को शीर्ष प्राथमिकता पर परीक्षा को सकुशल और शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराएं। वह शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट एक दिन पहले परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। वहीं जीरो पावर्टी अभियान की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में पात्रों को लाभान्वित किया जाना है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी देश का पहला राज्य है जहां सीडी रेशियो को मंडलायुक्तों और डीएम की वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट (एसीआर) से जोड़ा गया है। बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव वन अनिल कुमार, ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी, सचिव एमएसएमई प्रांजल यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed