फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PCS exam: Watch, earrings and belt removed from candidates, questions left due to minus marking

पीसीएस परीक्षा: परीक्षार्थियों के उतरवाए गए घड़ी, कुंडल और बेल्ट, माइनस मार्किंग की वजह से छोड़े प्रश्न

Sun, 22 Dec 2024 08:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 22 Dec 2024 08:09 PM IST
सार

PCS exam: यूपी पीसीएस की परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों में हुई। राजधानी लखनऊ के 64 केंद्रों में यह परीक्षा आयोजित की गई। सेंटर में प्रवेश देने से पहले परीक्षार्थियों की गहन जांच हुई। 

विज्ञापन
PCS exam: Watch, earrings and belt removed from candidates, questions left due to minus marking
यूपी पीसीएस परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजधानी में रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 64 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने वन थर्ड की माइनस मार्किंग के डर से कई सवालों को ही छोड़ दिया। मुख्य सवालों के विकल्प भी काफी उलझाऊ थे, उनको समझने में समय लग गया। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों कहना था कि बहुत ही कठिन सवाल पूछे गए थे। कई सवाल ऐसे थे जिसमें दो से तीन विषय शामिल थे। अभ्यर्थियों ने कहा यूपी से जुड़े करेंट अफेयर्स के सवाल एक प्रतिशत ही थे। केंद्र सरकार की योजनाओं से जुड़े कई सवाल पूछे गए थे। वहीं दोपहर पाली 2:30 से 4:30 बजे तक हुई परीक्षा के बारे में अभ्यर्थियों की मिली जुली प्रतिक्रिया रही। कई अभ्यर्थियों ने पेपर 60 प्रतिशत सरल तो 40 प्रतिशत कठिन बताया तो कई दूसरा पेपर में राहत की बात कही।

विज्ञापन


जिलाधिकारी करते रहे हर केंद्र की मॉनीटरिंग
जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने जुबली इंटर कालेज सहित कई केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इस केंद्र की उन सभी कक्षाओं को चेक किया जहां अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे थे। जिलाधिकारी ने पेपर खुलने की प्रक्रिया को भी देखा। परीक्षा के दौरान गड़बड़ी न इसके लिए सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन

चेकिंग में चार से पांच मिनट का लगा समय

PCS exam: Watch, earrings and belt removed from candidates, questions left due to minus marking
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी - फोटो : संवाद

अभ्यर्थियों ने बताया कि चेकिंग बहुत ही सख्त थी। बाराबंकी से नेशनल पीजी कॉलेज में परीक्षा देने आए अतुल वर्मा, अरविंद राठौर, अनिल सिंह ने बताया कि केंद्र के बाहर बहुत सख्ती थी। रेटीना व बॉयोमीट्रिक चेकिंग में हर अभ्यर्थी को चार से पांच मिनट का समय देना पड़ रहा था।

उतरवाई गई बेल्ट, घड़ी, कुंडल, अंगूठी और कलावा
चारबाग स्थित केकेसी में परीक्षा देने आए अभ्यर्थी रोहित त्रिपाठी, अजय यादव ने बताया कि केंद्र में प्रवेश से पहले सख्ती से चेकिंग हुई। इस दौरान बेल्ट, घड़ी, कुंडल, अंगूठी और कलावा सब उतरवा लिया गया।

विज्ञापन

निगेटिव मार्किंग ने छोड़वा दिए सवाल

PCS exam: Watch, earrings and belt removed from candidates, questions left due to minus marking
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी - फोटो : संवाद
-परीक्षा के दौरान वन थर्ड निगेटिव मार्किंग के डर से कुछ सवाल छोड़ दिए। पहली पाली में कई सवालों को घुमाकर पूछा गया था जिन्हें समझने में समय लग गया।- धर्मंद्र विश्वकर्मा

- दूसरी पाली के पेपर में थोड़ा राहत मिली। पहली पाली पेपर में सवाल इतने घुमावदार थे कि समझने में ही 35-40 मिनट लग गया। उम्मीद से ज्यादा कठिन सवालों ने निराश किया। - हर्ष कुमार

पेपर को लेकर काफी तैयारी की थी, इतना कठिन पेपर आएग सोचा नहीं था। पेपर में केंद्र सरकार से जुड़ी योजनाओं के बारे में ज्यादा पूछा गया था जिसमें उज्ज्वला योजना सहित अन्य प्रकार की योजनाएं शामिल थीं। धर्मेंद्र कुमार

केंद्र सरकार व दूसरे देशों के बीच हुए एमओयू से जुड़े सवाल पूछे गए थे। इनमें तारीख को लेकर बहुत ज्यादा कन्फ्यूजन रहा। ऐसे सवाल आएंगे ये नहीं सोचा था।-सोनल शुक्ला

अर्थव्यवस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, करंट अफेयर्स के सवालों में यूपी से महज एक प्रतिशत ही पूछा गया। बाकी ऑल इंडिया से जुड़े सवाल शामिल रहे। इसमें कठिनाई भी हुई।-अभिनव सिंह


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed