फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PCR test is mandatory on negative report during antigen test

जानिए एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आने पर भी क्यों जरूरी है पीसीआर टेस्ट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
PCR test is mandatory on negative report during antigen test
लखनऊ। कोरोना वायरस की जांच के लिए केजीएमयू और पीजीआई में एंटीजन टेस्ट शुरू हो गया है। लेकिन एंटीजन टेस्ट में जिन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आती है, उनकी भी दोबारा ट्रूनेट या पीसीआर जांच जरूरी है। चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि एंटीजन टेस्ट से टाइम बच जाता है, लेकिन इसकी एक्यूरेसी पर सवाल उठ रहे हैं। एसजीपीजीआई में माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. उज्जवला घोषाल ने बताया कि उन्हें एक हजार किट मिली हैं। इसमें जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाती है, उसे कोरोना वार्ड भेज दिया जाता है। लेकिन जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आती है उनकी दोबारा ट्रूनेट अथवा पीसीआर मशीन के जरिए जांच कराई जाती है। पीजीआई में अब तक करीब 20 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस टेस्ट से समय बच जाता है और पॉजिटिव पाए गए मरीज का तत्काल इलाज शुरू हो जाता है। लेकिन निगेटिव वाले मरीज को कंफर्म करने के लिए फिर से जांच करनी पड़ती है। जिन लोगों में वायरस का असर अधिक होता है, वह आसानी से पकड़ में आ जाते हैं। लेकिन जिनमें वायरस का असर कम होता है उन्हें इस विधि से जांच कर पाना मुश्किल होता है। इसलिए पीजीआई में ज्यादातर टेस्ट पीसीआर के जरिए ही किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed