{"_id":"689c9d55d6b914054005c55e","slug":"patriotic-slogans-echo-at-martyrs-memorial-lucknow-news-c-13-1-mbd1026-1337725-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: देशभक्ति के नारों से गूंजा शहीद स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: देशभक्ति के नारों से गूंजा शहीद स्मारक
विज्ञापन
शहीद स्मारक स्थल पर स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को सम्मानित करते सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा
देशभक्ति के नारों से गूंजा शहीद स्मारक
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। जश्न-ए-आज़ादी ट्रस्ट एवं उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शहीद स्मारक पर एक शाम वीर शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की याद में 79 मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में सर्व समाज के प्रतिनिधि और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन मौजूद रहे। जिन्हें सम्मानित किया गया। पीएसी बैंड द्वारा देशभक्ति के तराने प्रस्तुत किए गए। भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारों से पूरा शहीद स्मारक गूंज उठा।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि आजादी का यह महापर्व पर किसी एक धर्म का नहीं बल्कि सभी धर्म का है। उन्होंने आजादी से पूर्व की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के विरोध के दौरान लखनऊ में 13 लोगों को पकड़ा गया था। अंग्रेजों ने जब उनसे सब की जातियां पूछी तो सभी ने सिर्फ हिंदुस्तानी कहा। उन्होंने सभी से जश्ने आज़ादी का पर्व धूमधाम से मनाने का आवान किया।
विज्ञापन
ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा ने कहा कि 15 अगस्त और 26 जनवरी देश के सबसे बड़े पर्व हैं, और हमें उन क्रांतिकारियों को कभी नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने अपनी जान देश के लिए कुर्बान की। संस्थापक एवं महामंत्री निघत खान ने कहा कि यदि हमारे क्रांतिकारी अपना बलिदान न देते तो शायद हमें यह आजादी कभी न मिलती। चेयरपर्सन रजिया नवाज और कोषाध्यक्ष वामिक खान ने भी शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।