फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Patriotic films will be screened for free in multiplexes of Lucknow

आजादी का तोहफा: आज लखनऊ के मल्टीप्लेक्सों में फ्री में दिखाई जाएंगी देशभक्ति फिल्में, ये है शो टाइमिंग

Tue, 15 Aug 2023 07:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 15 Aug 2023 07:36 AM IST
सार

अलग-अलग मल्टीप्लेक्स में 14 स्क्रीन पर स्वतंत्रता दिवस पर होगा प्रदर्शन, कुल 2218 सीट में से दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और स्कूली बच्चों के लिए भी सीटें आरक्षित।

विज्ञापन
Patriotic films will be screened for free in multiplexes of Lucknow
आईबी 71 - फोटो : मुंबई

विस्तार

 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति वाली फिल्में भाग मिल्खा भाग और आईबी-71 का 14 स्क्रीन में मुफ्त प्रदर्शन किया जाएगा। शहर के अलग-अलग इलाकों के मल्टीप्लेक्स की स्क्रीन पर जिला प्रशासन ने यह इंतजाम किया है। फिल्मों का प्रदर्शन नि:शुल्क रहेगा और टिकटों का वितरण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि 15 अगस्त को भाग मिल्खा भाग के 12 और आईबी-71 के दो शो रहेंगे। कुल 2218 टिकट का इंतजाम शहर के लोगों के लिए किया गया है जिन्हें मल्टीप्लेक्स से जाकर लिया जा सकता है। सिनेपोलिस फन मॉल गोमतीनगर में 217 और पीवीआर फीनिक्स मॉल कानपुर रोड में 124 सीट पूरी तरह बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूली बच्चों के लिए आरक्षित रखी गई हैं। इसके अलावा 12 जगहों पर 30 फीसदी सीट वरिष्ठ नागरिक, 10 फीसदी दिव्यांग, 30 फीसदी स्कूली बच्चों के लिए आरक्षित रहेंगीं। किसी तरह की दिक्कत होने पर सहायक आयुक्त वाणिज्य से 7376113756 और वाणिज्य कर अधिकारी से 9450730345 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


नोट कर लें, मल्टीप्लेक्स, टाइम और फिल्म 

वेव सिनेमा में आईबी-71, दोपहर 1 बजे, सीटें- 228
सिनेपोलिस, वन अवध मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे, सीटें- 163
सिनेपॉलिस, फन मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 12:30 बजे, 217 सीटें
पीवीआर सहारागंज मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1:30 बजे,  202 सीटें
पीवीआर सिंगापुर मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1:30 बजे, सीटें 194
पीवीआर फीनिक्स मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1:30 बजे, सीटें 124
पीवीआर लुलु मॉल भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1:30 बजे, सीटें 74
आईनॉक्स, गोमतीनगर भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे, सीटें- 123
आईनॉक्स गार्डन गैलेरिया तेलीबाग में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे, सीटें 144
आईनॉक्स उमराव निशातगंज में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे सीटें 225
आईनॉक्स क्राउन मॉल चिनहट में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे सीटें 139
आईनॉक्स, एमराल्ड मॉल आशियाना में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे, सीटें 133
आईनॉक्स, पैलेसियो मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे, सीटें 78
मूवीमैक्स, आलमबाग बस अड्डा आईबी-71 दोपहर 12 बजे, सीटें 174
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed