फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Patliputra special train run from 20 october

20 से चलेगी लखनऊ-पाटलिपुत्र स्पेशल, 30 नवंबर तक मिलेगी स्पेशल ट्रेन की सुविधा

Sun, 18 Oct 2020 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Patliputra special train run from 20 october
20 से चलेगी लखनऊ-पाटलिपुत्र स्पेशल, 30 नवंबर तक मिलेगी स्पेशल ट्रेन की सुविधा
विज्ञापन

नवरात्र से लेकर छठ तक लखनऊ से पाटलिपुत्र के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन 20 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि 30 नवंबर तक ट्रेन (02530) हर सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार व शनिवार को लखनऊ जंक्शन से सुबह पांच बजे चलकर बादशाह नगर 5:30 बजे तथा पाटलिपुत्र दोपहर 2:50 बजे पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन (02529) हर सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को पाटलिपुत्र से दोपहर 3:50 बजे रवाना होकर बादशाहनगर रात 1:58 बजे तथा लखनऊ जंक्शन रात 2:35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसका ठहराव गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, सिवान, एकमा, छपरा, दिघवारा में होगा। ट्रेन में चार जनरल, सात साधारण कुर्सीयान श्रेणी, दो एसी चेयरकार, दो थर्ड एसी समेत कुल 17 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गोरखपुर से ओखा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन 22 अक्तूबर से शुरू होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 26 नवंबर तक हर गुरुवार को ट्रेन (05045) चलेगी।
यह गोरखपुर से तड़के 4:45 बजे रवाना होकर ऐशबाग 10:15 बजे तथा तीसरे दिन सुबह 3:55 बजे ओखा पहुंचेगी। वापसी में 25 अक्तूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार को ट्रेन (05046) चलेगी।
यह ओखा से रात 9 बजे रवाना होकर तीसरी दोपहर 1:37 बजे ऐशबाग तथा शाम 7:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
ट्रेन का ठहराव बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, कानपुर, इटावा, टूंडला, राजा की मंडी, आगरा कैंट, धौलपुर, मुरैना, ग्वालियर, झांसी, बीना, अशोकनगर, गुना, रुठियाई, शाजापुर, मक्सी, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, छायापुरी, आनंद जंक्शन, अहमदाबाद जंक्शन, वीरमगाम जंक्शन, सुरेंद्र नगर, राजकोट, हापा, जामनगर, खंभालिया, द्वारका पर होगा।

ट्रेन में दो पावरकार, तीन जरनल, छह स्लीपर, दो। सेकंड एसी और पांच थर्ड एसी कोच शामिल होंगे।
महाकाल एक्सप्रेस चलाने की तैयारियां शुरू
तेजस के बाद आईआरसीटीसी ने महाकाल एक्सप्रेस चलाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सब सही रहा तो यात्रियों को वाराणसी में काशी विश्वनाथ और उज्जैन में महाकाल ज्योतिर्लिंग दर्शन की सुविधा भी टिकट बुकिंग के साथ दी जाएगी। फरवरी में वाराणसी से इंदौर के बीच काशी महाकाल एक्सप्रेस शुरू की गई थी, कुछ दिन बाद ही कोरोना के चलते ट्रेन बंद कर दी गई। अब अगले पखवाड़े से इसे फिर से चलाने की तैयारी है। आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने बताया कि महाकाल एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा पर फोकस रहेगा। दो ज्योतिर्लिंगों, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन करने वालों के लिए टिकट की सुविधा शुरू करने की योजना है। हालांकि, अभी यह पहले चरण में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed