{"_id":"67a51af7848daaf1500e76ee","slug":"patients-spend-precious-time-with-skilled-doctors-and-technology-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1066773-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मरीज कुशल डॉक्टर व तकनीक में गुजार देते हैं कीमती वक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मरीज कुशल डॉक्टर व तकनीक में गुजार देते हैं कीमती वक्त
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। कैंसर के इलाज के लिए मरीजों में कई भ्रांतियां हैं। मरीज, कुशल डॉक्टर व एडवांस मशीनों की तलाश में एक से दूसरे संस्थान में भटकते रहते हैं। इससे कीमती समय बीत जाता है, बीमारी गंभीर हो जाती है।
यह बातें पीजीआई रेडियोथेरेपी विभाग के अध्यक्ष व डीन डॉ. शालीन कुमार ने कही। वे बृहस्पतिवार को केजीएमयू के कलाम सेंटर में कैंसर बीमारी पर जानकारी दे रहे थे। एसोसिएशन ऑफ रेडिएशन आंकोलॉजी ऑफ इंडिया व यूरोपियन सोसाइटी फॉर रेडियोथेरेपी एंड आंकोलॉजी की तरफ से कार्यशाला हुई।
पीजीआई डीन डॉ. शालीन कुमार ने कहा, ओपीडी में 20 से 30 प्रतिशत मरीज डॉक्टर, दवा, जांच व तकनीक के बारे में पूछते हैं। बड़े सरकारी संस्थानों में हर तरह के कैंसर का आधुनिक विधि से इलाज होता है।
विज्ञापन
केजीएमयू रेडियोथेरेपी विभाग के डॉ. सुधीर सिंह ने कहा, महिलाओं में सर्वाइकल व यूट्रस का कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। इसमें महिलाओं का ऑपरेशन, कीमोथेरेपी व सर्जरी से इलाज किया जाता है। रेडियोथेरेपी की नई मशीन से ट्यूमर पर खात्मा संभव है। ऐसे ट्यूमर जो सांस के साथ ऊपर, नीचे या दाएं-बाएं चले जाते हैं।