{"_id":"d2e04a4bd81f8df1ac4df9c43de267d8","slug":"patient-will-not-refer-without-ambulance-from-kgmu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGMU: बिना एंबुलेंस रेफर नहीं होंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KGMU: बिना एंबुलेंस रेफर नहीं होंगे मरीज
मनीष कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 30 Oct 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू और सरकारी अस्पतालों से कोई भी मरीज बिना एंबुलेंस के रेफर नहीं होगा। केजीएमयू से ओपीडी और दूसरे वार्ड तक मरीजों को शिफ्ट करने और एंबुलेंस लेने के लिए इसकी जानकारी पीआरओ को देनी होगी।
विज्ञापन
इसके बाद मरीज को रेफरल यूनिट में पहुंचाया जाएगा और पूरी रिपोर्ट पीआरओ को देनी होगी। मरीजों की परेशानी को देखते हुए केजीएमयू प्रशासन ने निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इसी तरह अस्पतालों में भी किसी मरीज को रेफर करने से पहले उसकी जानकारी संबंधित अधिकारी को देनी होगी। जिसकी जिम्मेदारी होगी मरीज को एंबुलेंस दी गई है या नहीं।
विज्ञापन
केजीएमयू से कोई मरीज किसी दूसरे वार्ड या शताब्दी अस्पताल रेफर किया जाता है तो उसे एंबुलेंस मुहैया कराने की जिम्मेदारी वार्ड स्टाफ की होगी।
वार्ड स्टाफ मरीज और रेफरल प्लेस की पूरी जानकारी लिखित में पीआरओ को देंगे।
इसके बाद पीआरओ एंबुलेंस मुहैया कराएंगे। मरीज को गंतव्य तक पहुंचाने के बाद एंबुलेंस सेवा का ड्राइवर पीआरओ को पूरी जानकारी नोट कराएगा।
इसी तरह सरकारी अस्पतालों से कोई मरीज बिना एंबुलेंस रेफर न हो। इसके लिए रेफर किए जाने वाले मरीज की जानकारी अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी और इमरजेंसी प्रभारी को देनी होगी।
अस्पताल में एंबुलेंस नहीं है तो 108 सेवा को फोन कर चिकित्सक की अनुमति पर मरीज को एंबुलेंस मिलेगी।