फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Patient will get treatment in government hospital with covid protocol

सरकारी अस्पतालों में अब कोविड प्रोटोकाल संग मिलेगा इलाज

Sat, 07 Aug 2021 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Patient will get treatment in government hospital with covid protocol
लोहिया अस्पताल में सर्वर डाउन होने के कारण मरीजो के पर्चे नहीं बन सके।
कोविड की तीसरी संभावित लहर व पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सरकारी अस्पतालों ने शुक्रवार से नियम सख्त कर दिए। अब बिना रिपोर्ट मरीजों को ओपीडी में नहीं देखा जा रहा है। काउंटर पर पर्चा तक नहीं बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे मरीज परेशान हैं। अस्पताल प्रभारियों का कहना है प्रोटोकॉल के तहत अब मरीज देखे जा रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु ने बताया कि यह व्यवस्था सख्ती से लागू कर दी गई है। यहां रोज ओपीडी में तीन से चार हजार मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

एंटीजेन टेस्ट के बाद ही पर्चे बनाए जा रहे हैं। बिना कोविड रिपोर्ट ओपीडी में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है। सिविल अस्पताल की ओपीडी में तीन हजार से अधिक मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 50-60 मरीज इमरजेंसी के जरिए भर्ती होते हैं। इमरजेंसी में भर्ती होने वाले मरीजों की एंटीजेन कराई जा रही है। ओपीडी की फीवर क्लीनिक समेत अन्य विभागों में जांच बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
निदेशक डॉ. सुभाष ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत मरीज ओपीडी में देखे जा रहे हैं। लोकबंधु अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की एंटीजेन जांच के बाद ही ओपीडी में देखा जा रहा है।
अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन कराया जा रहा है।
32 टीमें अस्पतालों में करेंगी जांच
कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के नोडल डॉ. एमके सिंह के मुताबिक, अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने 32 टीमों को लगाया है। जो मरीजों व तीमारदारों का एंटीजेन टेस्ट करेंगी। इसमें 4-4 टीमें पीजीआई, केजीएमयू व बीआरडी में जाएंगी। जबकि 2-2 टीमें सिविल, आरएलबी, लोकबंधु, अवंतीबाई, झलकारीबाई समेत अन्य अस्पतालों में जाएंगी।
एक दिन का खुला स्लॉट, 28 केंद्र पर लगेगी वैक्सीन
राजधानी में शुक्रवार देर शाम एक दिन के लिए टीकाकरण का स्लॉट खोला गया। जो कुछ ही देर में फुल दिखने लगा। इसमें ग्रामीण इलाकों की कई सीएचसी को टीकाकरण में शामिल नहीं किया गया। ऐसे में ग्रामीणों का नजदीकी केंद्र पर स्लॉट नहीं खुला। माल, मलिहाबाद, काकोरी समेत अन्य ग्रामीण इलाकों के केंद्र नहीं खुले। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि शनिवार को 28 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें नगरीय स्वास्थ्य केंद्र भी शामिल हैं। करीब 10900 लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य तय है। इसमें 7500 हजार कोविशील्ड व 3400 कोवाक्सिन लगाए जाने का लक्ष्य है। अब रविवार की शाम को फिर स्लॉट खुलेगा।
कोरोना के पांच नए मरीज
लखनऊ। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को सिर्फ पांच नए मरीज मिले। वहीं, सिर्फ एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। जबकि सक्रिय केस 64 थे।

27894 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
राजधानी में शुक्रवार को 27894 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसमें सबसे ज्यादा 18 पार वालों में 13965 ने पहली व 4337 ने दूसरी डोेज लगवाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि हेल्थ वर्कर में 97 ने पहली व 164 ने दूसरी, फ्रंट लाइन वर्कर में 23 ने पहली व 179 ने दूसरी, वहीं 45 पार वालों में 4180 ने पहली व 2773 ने दूसरी जबकि बुजुर्गों में 1230 ने पहली व 946 ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed