फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   patient welfare offfice inaugurated in kgmu

Lucknow News: केजीएमयू में खुला रोगी कल्याण कार्यालय, मरीजों को आसानी से मिलेगा योजनाओं का लाभ

Wed, 18 Sep 2024 07:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:44 AM IST
विज्ञापन
patient welfare offfice inaugurated in kgmu
लखनऊ। केजीएमयू में मरीजों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी मिल सके, इसके लिए रोगी कल्याण कार्यालय की स्थापना की गई है। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने मंगलवार को इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में स्थित इस कार्यालय में आयुष्मान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस, असाध्य, विपन्न, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री राहत कोष के पात्र मरीजों को निशुल्क इलाज संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। इलाज की सुविधा, मरीज-तीमारदारों को उनकी पात्रता, समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और वार्डों की नर्सों के साथ समन्वय स्थापित कराया जाएगा। कार्यालय में दो अतिरिक्त मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर तैनात किए गए हैं। यहां सस्ती दवा के लिए एचआरएफ, केंद्रीय औषधि भंडार व वार्डों से समन्वय स्थापित कर मरीजों को समय पर दवा दिलाने के साथ ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने, उसमें संशोधन व मरीजों के इलाज का एस्टीमेट दिलाने में भी सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed