{"_id":"680b448e3a53959a59017283","slug":"patient-dies-two-days-after-liver-transplant-family-accuses-doctors-negligence-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGMU: लिवर ट्रांसप्लांट के दो दिन बाद मरीज की मौत, परिजनों ने प्रत्यारोपण में लापरवाही का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KGMU: लिवर ट्रांसप्लांट के दो दिन बाद मरीज की मौत, परिजनों ने प्रत्यारोपण में लापरवाही का लगाया आरोप
Fri, 25 Apr 2025 04:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 25 Apr 2025 04:45 PM IST
सार
केजीएमयू में लिवर ट्रांसप्लांट के दो दिन बाद ही एक मरीज की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने डॉक्टरों पर प्रत्यारोपण में लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
केजीएमयू लखनऊ (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केजीएमयू में लिवर प्रत्यारोपण के दो दिन बाद बुधवार रात मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। उधर, डॉक्टरों का कहना है कि मरीज लिवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। प्रत्यारोपण के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। तमाम कोशिशों के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे मोहनलालगंज के धर्मावत खेड़ा निवासी जितेंद्र रावत का गोमतीनगर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जांच के बाद डॉक्टरों ने लिवर खराब होने की पुष्टि करते हुए ट्रांसप्लांट की सलाह दी। परिजनों ने इसके लिए केजीएमयू में संपर्क किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: अंसल मामले में पांच हजार आवंटियों को बड़ी राहत, अपीलीय कोर्ट ने दिवालिया आदेश पर लगाई रोक
विज्ञापन
ये भी पढ़े- बहराइच में बड़ा हादसा: राइस मिल का ड्रायर फटा, पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत
21 अप्रैल को केजीएमयू में अंगदान हुआ। डॉक्टरों ने जितेंद्र के परिवारीजनों को फोन कर कैडवरिक लिवर प्रत्यारोपण की बात कही, जिस पर वे राजी हो गए। सोमवार को लिवर प्रत्यारोपण हुआ। हालांकि, इसके बाद मरीज की हालत बिगड़ गई। भाई उमेश का आरोप है कि जितेंद्र को रक्तस्राव होने लगा था। डॉक्टरों ने इसे रोकने के लिए ऑपरेशन किया फिर वेंटिलेटर पर रखा गया। बुधवार रात जितेंद्र की मौत हो गई। परिजनों ने प्रत्यारोपण में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया है।
उधर, केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक, मरीज की हालत पहले से बेहद नाजुक थी। क्रिटनिन बढ़ा हुआ था। प्रत्यारोपण में किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई। परिजनों के आरोप बेबुनियाद हैं।