फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Patient dies after operation, uproar

Lucknow News: ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, हंगामा

Sun, 31 Aug 2025 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Patient dies after operation, uproar
मरीज और हंगामा करते परिजन।
लखनऊ। गुडंबा कुर्सी रोड स्थित निजी अस्पताल में गाल ब्लेडर में पथरी के ऑपरेशन दौरान मरीज की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने मरीज को वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा, मगर शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। आईसीयू में परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


गुडंबा बेहटा के रहने वाले अनिल रावत (40) के गाल ब्लेडर में पथरी थी। मरीज ने पहले इंटीग्रल अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर को दिखाया था। डॉक्टर ने 25 अगस्त को भर्ती कर लिया था। 27 अगस्त को मरीज का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज को होश नहीं आया। परिजनों ने इसकी शिकायत डॉक्टरों से की। डॉक्टरों ने जांच की और संक्रमण फैलने की बात कहकर दोबारा ऑपरेशन की बात कही।
विज्ञापन

28 अगस्त को मरीज का दोबारा ऑपरेशन कर उसे आईसीयू में वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया। शुक्रवार रात करीब दो बजे डाॅक्टरों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया। इससे भड़के परिजनों ने आईसीयू में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य बिंदुओं की गहन जांच बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान कार्डधारक से वसूली का आरोप

भाई अशोक का आरोप है कि मरीज आयुष्मान कार्डधारक था, जिसके बाद भी अस्पताल में मुफ्त ऑपरेशन नहीं हुआ। जांच व इलाज के नाम पर करीब बीस हजार रुपये वसूल लिए गए। परिजनों ने इसकी शिकायत सीएमओ ऑफिस में करने की बात कही है।

Iसर्जरी में किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई है। तीमारदारों के आरोप बेबुनियाद हैं। मरीज आयुष्मान कार्डधारक था। लिहाजा कोई शुल्क भी नहीं लिया गया। मरीज ने पहले किसी दूसरे अस्पताल में सर्जरी कराई थी। जो सफल नहीं रही थी। सर्जरी के बाद मरीज को सेप्टीसीमिया हो गया था।I

I- डॉ. बिलाल, निदेशक, इंटीग्रल हॉस्पिटलI

मरीज और हंगामा करते परिजन।

मरीज और हंगामा करते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article