डॉक्टर ने दी बेहोशी की दवा, लड़की की हुई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय गांधी पीजीआई के ऑपरेशन थिएटर में एक किशोरी की बेहोशी देने के दौरान मौत हो गई। पीडियाट्रिक सर्जन उसकी सर्जरी करने की तैयारी में थे।
परिवारीजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वहां हंगामा भी मचाया। जबकि डॉक्टरों का कहना है कि एनेस्थीसिया देने के दौरान ऐसे हादसे हो जाते हैं।
शालिनी (16) के पेट में सिस्ट का इलाज एसजीपीजीआई में चल रहा था। उसे प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के पीडियाट्रिक गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग के वार्ड में भर्ती कराया गया था।
जांच में शालिनी के हाइडेटेड सिस्ट होने का पता चला था। इसके बाद उसकी सर्जरी की तैयारी चल रही थी। डॉ. बसंत कुमार के नेतृत्व में उसकी सर्जरी होनी थी।
एनेस्थीसिया दिया तो गई शॉक में
बताया जा रहा है कि ऑपरेशन से पहले उसकी सभी तरह की फिटनेस की जांच हो चुकी थी। बृहस्पतिवार को जब उसे ऑपरेशन थिएटर में एनेस्थीसिया दिया गया तो वो शॉक में चली गई।
डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। परिवारीजनों का कहना था कि शालिनी बातचीत करते हुए ऑपरेशन थिएटर में गई थी।
लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही से उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने वहां हंगामा भी मचाया। हालांकि समझाने-बुझाने के बाद वह शांत हो गए।