फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   patiend died due to trouble in oxygen point

ऑक्सीजन प्वाइंट में थी खराबी, नहीं बदला बेड, चली गई मरीज की जान

Mon, 03 May 2021 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
patiend died due to trouble in oxygen point
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती महिला मरीज के बेड पर लगे ऑक्सीजन प्वाइंट में गड़बड़ी से ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद हो गई। इससे महिला मरीज की सांसें उखड़ने लगीं। तीमारदारों ने इसकी शिकायत स्टाफ से की, लेकिन एक घंटे तक सुनवाई न होने से मरीज की हालत नाजुक हो गई। बाद में उसे आईसीयू ले जाया गया, लेकिन उसकी जान चली गई। तीमारदारों ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

मड़ियांव आईआईएम रोड की रहने वाली अर्चना सिंह (29) करीब एक सप्ताह पहले संक्रमित हुई थी। शनिवार को हालत गंभीर होने पर उन्हें बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिर रहा था। परिजनों के मुताबिक रात में उनके बेड पर लगे ऑक्सीजन प्वाइंट से ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो गई। परिजनों ने उन्हें नए बेड पर शिफ्ट करने को कहा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। करीब एक घंटे तक मरीज बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के रही। इससे ऑक्सीजन बेहद नीचे गिर गया। तीमारदारों ने इस पर नाराजगी जताई तो मरीज को आईसीयू में ले जाया गया, लेकिन वहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इस बारे में अस्पताल के निदेशक डॉ. संतोष पांडेय का कहना है कि तीमारदारों के आरोप गलत हैं। महिला मरीज की हालत काफी गंभीर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed