फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Patanjali noodles sample get failed in lab test.

पतंजलि नूडल्स भी निकली घटिया, जांच में नमूने फेल

Wed, 11 May 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Wed, 11 May 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Patanjali noodles sample get failed in lab test.
- फोटो : Demo pic

नेस्ले के बाद अब पतंजलि के नूडल्स की गुणवत्ता भी मानकों पर खरी नहीं उतरी है। जांच में पाया गया है कि पैकेट में जितनी मात्रा में जो खाद्य पदार्थ होने का दावा किया गया है, उसमें एक फीसदी का अंतर है।

विज्ञापन


इसे देखते हुए खाद्य एवं औषधि विभाग, गोरखपुर की लैब ने पतंजलि के नूल्डस की गुणवत्ता को घटिया (सब स्टैंडर्ड) ठहराया है। मामले में प्रशासन ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


खाद्य निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने गत दो फरवरी को फैजाबाद के नाका में गांधीनगर स्थित गणपति इंटरप्राइजेज से पतंजलि नूडल्स के 70 ग्राम के पैकेट का नमूना लिया था। नूडल्स को जांच के लिए गोरखपुर लैब भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लैब के जांच अधिकारी यूसी गंगवार की ओर से तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि है कि जितनी मात्रा जो खाद्य पदार्थ होने का दावा किया गया है, उसमें एक फीसदी का अंतर आ रहा है।

मुकदमा चलाने की हो रही है तैयारी

Patanjali noodles sample get failed in lab test.

इस रिपोर्ट के आधार पर अभिहित अधिकारी ने गणपति इंटरप्राइजेज को नोटिस भेजा है। साथ ही एडीएम सिटी के कोर्ट में मुकदमा चलाने लिए पत्रावली भी तैयार की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एफएसडीए के अधिकारियों का कहना है कि अब यदि इंटरप्राइजेज लैब रिपोर्ट से असंतुष्ट है तो वह अपने नूडल्स की जांच सेंट्रल लैब कोलकाता में दोबारा करा सकता है।

यदि 40 दिन में अंदर फर्म संचालक नोटिस का जवाब नहीं देता है तो उस पर मुकदमा दायर कर दिया जाएगा। फर्म जहां से पतंजलि का प्रोडक्ट मंगा रहा है, वहां का बिल व वाउचर दिखाया तो उसकी भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

इस पर अभिहित अधिकारी वीके पांडेय का कहना है कि पतंजलि के नूडल्स का नमूना सब स्टैंडर्ड पाया गया है। फर्म को नोटिस भेजा गया है। 40 दिन के अंदर यदि फर्म संचालक सेंट्रल लैब में नूडल्स की जांच करा सकता है। नहीं तो एडीएम सिटी के कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया जाएगा। इसकी पत्रावली तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed