फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   passport process become very fast in lucknow

जल्दी से जल्दी पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो पढ़े ये खबर...

Mon, 23 Nov 2015 09:46 AM IST
Updated Mon, 23 Nov 2015 09:46 AM IST
विज्ञापन
passport process become very fast in lucknow

राजधानी में नया पासपोर्ट बनवाना आसान हो गया है। यहां आवेदन के दूसरे दिन का अपॉइंटमेंट (पासपोर्ट के डॉक्यूमेंट जमा करना) मिलना शुरू हो गया है। ऐसे में लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय की परिधि में आने वाले पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड के 49 जिलों के आवेदकों के लखनऊ पासपोर्ट सेवा केंद्र से जल्द पासपोर्ट बनने लगे हैं।

विज्ञापन


वाराणसी में अपॉइंटमेंट की वेटिंग जहां 13 दिन है तो लखनऊ में सिर्फ एक दिन बाद का ही अपॉइंटमेंट मिल रहा है। लखनऊ परिक्षेत्र के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर सेवा केंद्र के दायरे में आने वाले जिलों के आवेदक किसी भी सेवाकेंद्र से अपॉइंटमेंट लेकर पासपोर्ट बनवा सकते हैं।
विज्ञापन


दो महीने पहले तक गोरखपुर एवं वाराणसी की अपॉइंटमेंट दो-दो महीने से अधिक चल रही थी, लेकिन जिलों में विशेष शिविरों को आयोजित करके पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू की तो वाराणसी सेवाकेंद्र की अपॉइंटमेंट वेटिंग को छोड़कर अन्य की वेटिंग का ग्राफ नीचे आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 महीने में बने 70 हजार पासपोर्ट

passport process become very fast in lucknow

लखनऊ सेवाकेंद्र पर लखनऊ, रायबरेली, हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर, सुल्तानपुर, बहराइच, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती के आवेदक अब दो दिन में पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने विदेश मंत्रालय से स्पेशल अप्रूवल लेकर गोमतीनगर स्थित मुख्यालय को पासपोर्ट सेवाकेंद्र-टू के रूप में चालू करके विशेष शिविर के जरिये 49 जिलों के पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू की।

बीते करीब 10 महीने से चले रहे इस प्रयास में करीब 70 हजार नए पासपोर्ट बनाए जिससे गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर सेवाकेंद्र की अपॉइंटमेंट घटकर काफी नीचे आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed