{"_id":"5a85544a4f1c1bf17b8b75ce","slug":"passengers-will-get-special-trains-and-bus-facilities-for-holi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन और बसें, यहां देखें शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन और बसें, यहां देखें शेड्यूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 15 Feb 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे प्रशासन होली के त्यौहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाएगा। जनता की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 05535/05536 बरौनी-आनन्द विहार टर्मिनल-बरौनी वाया गोरखपुर के मध्य पांच फेरों में और गाड़ी संख्या 05539/05540 बरौनी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बरौनी वाया छपरा-वाराणसी के मध्य चार फेरों के लिए एक-एक जोड़ी साप्ताहिक विशेष गाड़ियां चलेंगी।
विज्ञापन
05535 बरौनी-आनन्द विहार टर्मिनल साप्ताहिक ट्रेन तीन, दस, 17, 24 31 मार्च को प्रत्येक शनिवार को बरौनी से रात 10 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
वहीं वापसी में 05536 आनन्द विहार टर्मिनल-बरौनी ट्रेन 04, 11, 18, 25 मार्च व एक अप्रैल को प्रत्येक रविवार को आनन्द विहार टर्मिनल से रात 11.45 बजे चलकर अगले सुबह 9.10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण श्रेणी के 06, स्लीपर के दस व वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 व एसएलआर के दो कोच रहेंगे।
विज्ञापन
चारबाग व कैसरबाग से चलेंगी बसें
वहीं होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ से दो सौ अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। ये बसें चारबाग व कैसरबाग बस अड्डे से पूर्वांचल के लिए चलेंगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से 150 साधारण व 50 एसी बसों की अतिरिक्त सेवाएं दी जाएंगी। साधारण बसों की अधिकांश सेवाएं पूर्वांचल के दर्जनभर क्षेत्रों के लिए चलेंगी।
जबकि 50 एसी बसों में से 30 दिल्ली के लिए और गोरखपुर, इलाहाबाद, वाराणसी व बहराइच के लिए पांच-पांच बसें चलेंगी। साधारण बसें चारबाग व कैसरबाग से 26 फरवरी से पांच मार्च तक हर घंटे पर चलेंगी।
जबकि एसी बसों का टाइमटेबल सेट कर सीटों की ऑनलाइन बुकिंग होगी। वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों में अभी से सीटें फुल है।
इसकी वजह से एसी बसों में होली के लिए सीटें बुक होनी शुरू हो गई हैं। जैसे ही इन बसों में सीटें फुल होंगी वैसे ही अतिरिक्त बसों की फीडिंग करा दी जाएगी।