फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   passengers will get 4g service in tunnel of lucknow metro

मेट्रो की सुरंग में भी मिलेगी 4 जी की सेवा, इन स्टेशनों पर दी जाएगी सुविधा

Tue, 17 Jul 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 Jul 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
passengers will get  4g service in tunnel of lucknow metro
डेमो - फोटो : डेमो
किसी सुरंग या भूमिगत बिल्डिंग के अंदर मोबाइल सिग्नल मिलना बंद हो जाता है। लेकिन मेट्रो के भूमिगत स्टेशनों और सुरंग में ट्रेन के अंदर ऐसा नहीं होगा। यात्रियों को सुरंग से गुजरने के समय भी इंटरनेट और मोबाइल कॉल में कोई परेशानी नहीं होगी। इस सिस्टम से 2जी, 3जी और 4जी कॉल और इंटरनेट सेवाएं निर्बाध मिलती रहेंगी।
विज्ञापन


लखनऊ मेट्रो अपने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रेडलाइन के चारों भूमिगत स्टेशनों और सुरंग में आधुनिक तकनीक का उपयोग कर रहा है। एक निजी कंपनी की मदद से मेट्रो सभी मोबाइल ऑपरेटरों के सिग्नल सुरंग के अंदर मिलना सुनिश्चित कराएगा।
विज्ञापन


इन बिल्डिंग सॉल्यूशन के रूप में ऐसे उपकरण और केबल बिछाई जानी है, जिससे सैटेलाइट से सिग्नल नहीं मिलने पर भी मोबाइल कनेक्टिविटी में दिक्कत न आए। यात्रियों का मोबाइल मेट्रो के अपने सिग्नल एरिया से खुद से जुड़ जाएगा। इससे उसे अपनी मोबाइल कंपनी के सिग्नल मिलना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीकी केबल से होगा संभव 

passengers will get  4g service in tunnel of lucknow metro
डेमो - फोटो : डेमो
मेट्रो के प्रवक्ता अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मोबाइल को सिग्नल देने का काम लीकी (LEAKY) केबल की मदद से होगा। यह तांबे का खास तरह का केबल होता है, जो दूसरे उपकरणों की मदद से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन पैदा कर सिग्नल की तरंगें पैदा करता है। यह साझा मोबाइल नेटवर्क की तरह काम करता है, जिससे सभी कंपनियों के सिग्नल मिल जाएंगे।

यहां मिलेगी सुविधा 
- एयरपोर्ट भूमिगत स्टेशन
- हुसैनगंज भूमिगत स्टेशन
- सचिवालय भूमिगत स्टेशन
- हजरतगंज भूमिगत स्टेशन
- चारबाग से हजरतगंज के बीच सुरंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed