{"_id":"69504d1a6ec07118d90e1316","slug":"passengers-waited-in-the-cold-at-railway-stations-tejas-arrived-18-hours-late-lucknow-news-c-13-lko1096-1534530-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रेनों के इंतजार में स्टेशनों पर ठिठुरते रहे यात्री, तेजस 18 घंटे देरी से पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रेनों के इंतजार में स्टेशनों पर ठिठुरते रहे यात्री, तेजस 18 घंटे देरी से पहुंची
विज्ञापन
स्टेशन पर ठिठुरते यात्री।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। शनिवार तड़के लखनऊ जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर आलमबाग की रहने वाली सुनीता यादव अपने तीन साल के बेटे को सीने से लगाए बैठी थीं। दिल्ली जाने वाली ट्रेन रात में ही रवाना होनी थी, लेकिन सुबह हो गई और ट्रेन का कोई पता नहीं था। सुनीता कहती हैं कि ठंड इतनी है कि बच्चा रोता रहा, न ट्रेन आई, न कोई सही जानकारी मिली।
घने कोहरे ने शनिवार को लखनऊ से चलने और लखनऊ आने वाली ट्रेनों को बुरी तरह प्रभावित किया। हालात ऐसे बने कि लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस को निरस्त करना पड़ा, जबकि वंदे भारत और शताब्दी जैसी वीआईपी ट्रेनें भी घंटों की देरी से चलीं। चारबाग, गोमतीनगर और आलमबाग रेलवे स्टेशनों पर यात्री पूरी रात ठंड से जूझते नजर आए।
तेजस का तेज हुआ फीका, करनी पड़ी निरस्त
लखनऊ से शुक्रवार सुबह नई दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस करीब 12 घंटे की देरी से शाम 5:24 बजे रवाना हो सकी। यह ट्रेन रात 12:35 बजे नई दिल्ली पहुंची। वापसी में नई दिल्ली से शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे चलने वाली तेजस देर रात 2:11 बजे रवाना हुई और गाजियाबाद-टूंडला रेलखंड पर कोहरे में फंस गई। इसके चलते ट्रेन शनिवार दोपहर करीब चार बजे लखनऊ जंक्शन पहुंची। भारी देरी के कारण आईआरसीटीसी ने शनिवार की तेजस एक्सप्रेस को निरस्त कर दी। तेजस के निरस्त होने से लखनऊ के यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। गोमतीनगर निवासी नीरज मिश्रा ने बताया कि महंगा टिकट लेकर तेजस चुनी थी, ताकि समय पर पहुंच सकें, लेकिन ट्रेन निरस्त होने से पूरा प्लान बिगड़ गया।
विज्ञापन
लखनऊ पहुंचने में 13 घंटे लेट हुई गोरखधाम
लखनऊ आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस करीब 13 घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा, शताब्दी एक्सप्रेस करीब छह घंटे, वंदे भारत एक्सप्रेस सात घंटे, श्रमजीवी सुपरफास्ट, काशी विश्वनाथ, लखनऊ मेल, कैफियात, बेगमपुरा, गोमती, वैशाली, फरक्का, पद्मावत और मरुधर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी दो से सात घंटे लेट रहीं।