लखनऊ मेट्रो का ट्रायल रन धूमधाम से हो चुका। बस कुछ महीनों के बाद इसका कॉमर्शियल रन शुरू हो जाएगा। जानें मेट्रो की खासियत।
2 of 8
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
लखनऊ की मेट्रो बिना शोरगुल के लोगों को सुखद सवारी कराएगी। ध्वनि प्रदूषण के अधिकतम मानक 45 डेसीबल से भी कम शोरगुल मेट्रो ट्रेन के चलने की वजह से होगा।
3 of 8
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
ट्रेन के संचालन के समय यात्री सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए उनकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और दिव्यांग यात्रियों को व्हीलचेयर खड़ी करने के लिए विशेष जगह बनाई गई है।फ्रांस की कंपनी अलस्टॉम के बनाई ट्रेन में चार कोच रखे गए हैं।
4 of 8
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
इनमें से दो कोच ड्राइवर केबिन के साथ और बीच के दो कोच मोटर के साथ रखे गए हैं। एयर कंडीशन सिस्टम सहित सभी भारी उपकरणों को ट्रेन के नीचे लगाया गया है। इससे ट्रेन में यात्रियों के लिए अधिकतम जगह बनाने में मदद मिली है।
5 of 8
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
एक बार में 1100 यात्री इसमें आ सकेंगे। इसमें से 330 के बैठने की जगह स्टील की बाल्टीनुमा बनी सीटों पर होगी। सीटों की खास डिजाइन की वजह से यात्रियों को बैठने में सुविधा होगी।