{"_id":"6aece7240c0c566efc09b7c8","slug":"passengers-offloaded-mid-journey-bus-fined-leading-to-an-uproar-lucknow-news-c-13-lko1096-1997815-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सवारियों को बीच रास्ते उतार बस का किया चालान, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सवारियों को बीच रास्ते उतार बस का किया चालान, हंगामा
Fri, 06 Nov 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन कॉलोनी स्थित सिटी बस टर्मिनल में बैठे यात्री।
तेलीबाग। परिवहन विभाग के चेकिंग दस्ते ने बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे नरपतगंज के पास अवैध रूप से सवारियां लेकर बिहार जा रही बस का चालान कर दिया। बस में पानीपत से अररिया जा रहे मजदूर और उनके परिवार के कुल 140 लोग सवार थे। दस्ते ने बस को वृंदावन कॉलोनी स्थित सिटी बस टर्मिनल पर खड़ा कराकर यात्रियों को उतार दिया।
इसके बाद यात्रियों ने चार से पांच घंटे तक हंगामा किया और चालक-परिचालक से किराया वापस दिलाने की मांग की। यात्रियों ने बताया कि वे बुधवार रात 10 बजे पानीपत से चले थे। परिचालक ने प्रत्येक यात्री से 1500 से 2000 रुपये किराया वसूला था लेकिन रकम वापस नहीं मिली। एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार यादव ने बताया कि शाम पांच बजे के बाद तीन बसों का इंतजाम कर मजदूरों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।