फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passengers had to spend night on chairs due to delay in Indigo flight to Dubai

Lucknow: दुबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट हुई लेट, यात्रियों को कुर्सी पर काटनी पड़ी रात

Tue, 19 Jul 2022 01:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 19 Jul 2022 01:57 AM IST
सार

लखनऊ से देर रात दुबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 1087 घंटों लेट हो गई। यह फ्लाइट लखनऊ से रात 1:45 बजे दुबई के लिए उड़ान भरती है। मगर, फ्लाइट सुबह 5:15 बजे दुबई के लिए उड़ी।

विज्ञापन
Passengers had to spend night on chairs due to delay in Indigo flight to Dubai
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

लखनऊ के अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल से रविवार रात को दुबई जाने वाली फ्लाइट करीब साढ़े तीन घंटे तक लेट हुई। इससे दुबई की फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्रियों को कुर्सियों पर रात काटनी पड़ी। यात्रियों ने यह परेशानी को ट्विटर पर साझा किया। 

विज्ञापन


दरअसल, लखनऊ से देर रात दुबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 1087 घंटों लेट हो गई। यह फ्लाइट लखनऊ से रात 1:45 बजे दुबई के लिए उड़ान भरती है। मगर, फ्लाइट सुबह 5:15 बजे दुबई के लिए उड़ी। जो यात्री सुरक्षा की जांच कराकर पहुंचे उनको परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर,  इंडिगो ने ट्विटर हैंडल से खेद व्यक्त करते हुए फ्लाइट की देरी का कारण तकनीकी समस्या बताई। दुबई जाने वाले यात्री तय समय पर पहुंच गए थे। विमान में बोर्डिंग का समय आया तो उन्हें सूचना दी गई कि तकनीकी कारणों से फ्लाइट लेट है। इसके कारण यात्रियों को प्रतीक्षा हॉल में कुर्सियों पर बैठ कर रात काटनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed