{"_id":"62d5c23abdeeb54f2775e96a","slug":"passengers-had-to-spend-night-on-chairs-due-to-delay-in-indigo-flight-to-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: दुबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट हुई लेट, यात्रियों को कुर्सी पर काटनी पड़ी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: दुबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट हुई लेट, यात्रियों को कुर्सी पर काटनी पड़ी रात
Tue, 19 Jul 2022 01:57 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 19 Jul 2022 01:57 AM IST
सार
लखनऊ से देर रात दुबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 1087 घंटों लेट हो गई। यह फ्लाइट लखनऊ से रात 1:45 बजे दुबई के लिए उड़ान भरती है। मगर, फ्लाइट सुबह 5:15 बजे दुबई के लिए उड़ी।
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
विस्तार
लखनऊ के अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल से रविवार रात को दुबई जाने वाली फ्लाइट करीब साढ़े तीन घंटे तक लेट हुई। इससे दुबई की फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्रियों को कुर्सियों पर रात काटनी पड़ी। यात्रियों ने यह परेशानी को ट्विटर पर साझा किया।
विज्ञापन
दरअसल, लखनऊ से देर रात दुबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 1087 घंटों लेट हो गई। यह फ्लाइट लखनऊ से रात 1:45 बजे दुबई के लिए उड़ान भरती है। मगर, फ्लाइट सुबह 5:15 बजे दुबई के लिए उड़ी। जो यात्री सुरक्षा की जांच कराकर पहुंचे उनको परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, इंडिगो ने ट्विटर हैंडल से खेद व्यक्त करते हुए फ्लाइट की देरी का कारण तकनीकी समस्या बताई। दुबई जाने वाले यात्री तय समय पर पहुंच गए थे। विमान में बोर्डिंग का समय आया तो उन्हें सूचना दी गई कि तकनीकी कारणों से फ्लाइट लेट है। इसके कारण यात्रियों को प्रतीक्षा हॉल में कुर्सियों पर बैठ कर रात काटनी पड़ी।
विज्ञापन