फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passengers face problems due to low speed of e-buses

Lucknow News: ई-बसों की स्पीड कम होने से यात्रियों को परेशानी

Mon, 02 Dec 2024 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Passengers face problems due to low speed of e-buses
लखनऊ। लखनऊ के बालागंज से गोंडवा के लिए चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों (6सी) की स्पीड लिमिट 40 किमी प्रति घंटा होने से दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री ई-बसों को छोड़कर डग्गामार वाहनों का सहारा ले रहे हैं। दैनिक यात्रियों ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से बसों की स्पीड बढ़वाने की मांग की मांग है।
विज्ञापन




गोंडवा निवासी अर्पित बाजपेयी ने बताया कि डेढ़ महीने पहले अतरौली के पास हुए हादसे के बाद से ई बस प्रबंधन ने बसों की स्पीड कम कर 40 किमी प्रतिघंटा कर दी है। इससे अब लखनऊ तक लगने वाला एक घंटा 20 मिनट का समय करीब दो घंटे में तब्दील हो गया है। यात्री बसों को छोड़कर ऑटो, रिक्शा और मैजिक का सहारा ले रहे हैं। इससे विभाग के राजस्व पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


लखनऊ अलीगंज निवासी दैनिक यात्री आशीष शुक्ला ने बताया कि वह रोज ई-बस से ही कार्यालय जाते हैं। पिछले काफी दिनों से बसों की स्पीड कम होने के कारण उन्हें ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है। कई बार कंडक्टर व ड्राइवर से कहा तो वह ऊपर से ही स्पीड कम करने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




यात्रियों की दिक्कतों को दृष्टिगत रखते हुए आला अफसरों से बातचीत कर निदान निकाला जाएगा।



-आरके त्रिपाठी, एमडी, सिटी ट्रांसपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed