फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passengers are troubled due to water falling from roof in third AC coach of AC Express

UP News: वीआईपी ट्रेन की एसी बोगी में छत से गिरने लगा पानी, सीट छोड़ भागे यात्री; भीगने से सामान खराब

Mon, 14 Jul 2025 11:12 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Jul 2025 11:12 AM IST
सार

लखनऊ से नई दिल्ली जा रही एक वीआईपी ट्रेन की एसी बोगी में छत से पानी गिरने लगा। इससे यात्रियों को सीट छोड़कर भागना पड़ा। भीगने से उनके कपड़े गीले हो गए, जबकि खाने-पीने का सामान खराब हो गया। 

विज्ञापन
Passengers are troubled due to water falling from roof in third AC coach of AC Express
ट्रेन। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली वीआईपी ट्रेन एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी में बीती रात अफरातफरी मच गई। बोगी में छत से तेज धार के साथ पानी गिरने लगा था। इस पर यात्री सीटों को छोड़कर भाग खड़े हुए। मामले की शिकायत के बाद बोगी हटाई गई।

विज्ञापन


मामला उत्तर रेलवे की वीआईपी ट्रेन एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का है। ट्रेन शनिवार रात चारबाग रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। करीब दो बजे ट्रेन की थर्ड एसी बोगी बी-2 की सीट संख्या 68 से 70 वाली केबिन में छत से अचानक पानी की धार बहने लगी। पानी गिरने से न की छह सीटों पर सोए यात्री भीग गए। 

विज्ञापन

पानी की धार से बोगी स्विमिंग पूल बन गई

मिडिल व अपर बर्थ पर सोए यात्री नीचे कूदकर अलग हट गए। उनका सामान तक भीग गया। यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे को एक्स पर दर्ज कराई। ट्रेन के नई दिल्ली पहुंचने पर बी-2 बोगी हटाकर सिक लाइन में जांच के लिए भेजी गई। यात्रियों ने बताया कि पानी की धार के चलते बोगी स्विमिंग पूल बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed