फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passenger trains run on digital tracks, the hassle of change is over

Lucknow News: डिजिटल ट्रैक पर दौड़ी रेलयात्रियों की गाड़ी, छुट्टे पैसों की किचकिच खत्म

Sat, 05 Apr 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Passenger trains run on digital tracks, the hassle of change is over
लखनऊ। रेल टिकटों के लिए यात्री अब काउंटरों से दूरी बना रहे हैं। कैश की जगह ऑनलाइन पेमेंट कर रहे हैं। पिछले एक साल में डिजिटल पेमेंट करने वाले यात्रियों की संख्या 10 फीसदी से बढ़कर 64 प्रतिशत हो गई है। वहीं, रेलवे की डिजिटल आय 248 प्रतिशत बढ़ी है। इससे टिकट काउंटरों पर कैश में पेमेंट करने पर छुट्टे पैसों को लेकर आए दिन होने वाली बाबुओं से किचकिच खत्म हो गई है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने शुक्रवार को हजरतगंज स्थित कार्यालय में बढ़ते डिजिटल पेमेंट की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने बताया कि डिजिटलाइजेशन को लखनऊ मंडल लगातार बढ़ावा दे रहा है। डिजिटल पेमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों में लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या व अकबरपुर प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन


इस साल 34.96 करोड़ रुपये का भुगतान
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में अनारक्षित श्रेणी में पिछले साल जहां टिकटों की बुकिंग में रेलवे को 10.04 करोड़ रुपये का डिजिटल पेमेंट मिला था, वहीं इस साल ऑनलाइन पेमेंट के रूप में 34.96 करोड़ रुपये का भुगतान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई, जवाहरभवन में भी यूपीआई जल्द

डीआरएम ने बताया कि चारबाग आदि स्टेशनों पर यूपीआई पेमेंट की सुविधा है। इसके अलावा जवाहर भवन, डीआरएम कार्यालय, पीजीआई आदि जगहों पर बने टिकट काउंटरों पर अभी कैश पेमेंट लिया जा रह है। जल्द ही यहां भी यूपीआई पेमेंट सुविधा शुरू कर दी जाएगी। यात्रियों के समय की बचत होगी, साथ ही अलग से स्टाफ भी नहीं लगाना पड़ेगा। फुटकर पैसे को लेकर होने वाला झंझट भी खत्म हो जाएगा।

एटीवीएम भी बढ़ा रहा डिजिटलीकरण
डीआरएम ने बताया कि ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) ने भी डिजिटलीकरण बढ़ाया है। एक अप्रैल, 2024 से 28 मार्च, 2025 तक एटीवीएम से खासी संख्या में टिकट बुक हुए हैं। लखनऊ स्टेशन पर 64%, अयोध्या स्टेशन और प्रयागराज जंक्शन पर 64-64%, अयोध्या कैंट स्टेशन और अकबरपुर स्टेशन पर 61-61% टिकट एटीवीएम से बुक किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed