फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passenger found dead in Air India flight

Lucknow News: एयर इंडिया की फ्लाइट में मृत मिला यात्री

Sat, 22 Mar 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 22 Mar 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Passenger found dead in Air India flight
एयर इंडिया की फ्लाइट में मृत मिला यात्री
लखनऊ। दिल्ली से शुक्रवार सुबह अमौसी एयरपोर्ट पहुंची एयर इंडिया की उड़ान में एक यात्री मृत मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि बिहार के गोपालगंज निवासी आसिफ उल्लाह अंसारी (52) दिल्ली से सुबह 8:10 बजे फ्लाइट से लखनऊ पहुंचे। सभी यात्री उतर गए, पर वह अपनी सीट पर ही रहे। सीट बेल्ट तक नहीं खोली गई थी। क्रू सदस्य उनके पास पहुंची और उन्हें उतरने के लिए कहा, पर कोई जवाब नहीं मिला। सूचना के काफी देर बाद एयरपोर्ट की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। यात्री के मुंह पर पानी छिड़का। पर उन्हें होश नहीं आया। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों की माने तो फ्लाइट के अंदर भी आसिफ को प्राथमिक उपचार नहीं मिला। न ही फर्स्ट एड किट और न ही मेडिकल सपोर्ट मिल सका। इससे अन्य यात्री काफी नाराज रहे। यात्री ने दिल्ली से लखनऊ के बीच रास्ते में दिए गए खाने और पेय पदार्थ को नहीं खाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 माह पहले गए थे दुबई, ईद पर लौट रहे थे घर

जानकारी में आया है कि आसिफ 13 माह पहले ही दुबई गए थे। वहां से ईद के लिए घर लौट रहे थे। दुबई से दिल्ली और फिर वहां से लखनऊ आ रहे थे। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां व दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed