फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passenger forgot bag in bus, driver-conductor returned it

Lucknow News: बस में यात्री भूला बैग, चालक-परिचालक ने लौटाया

Thu, 27 Feb 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Passenger forgot bag in bus, driver-conductor returned it
लखनऊ। मंगलवार को चारबाग डिपो की रोडवेज बस में एक यात्री बैग भूल गया। बैग में 11 हजार रुपये नकद और चार सोने के कंगन थे। परिवहन निगम के चालक और परिचालकों ने ईमानदारी की मिसाल पेश कर यात्री को रुपयों और जेवर से भरा बैग लौटा दिया।
विज्ञापन


परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरबर ने बताया कि मंगलवार को रोडवेज बस (यूपी 78 एफटी 9339) चालक राम निवास और परिचालक उपेंद्र कुमार द्वितीय आजमगढ़ से मंगलवार रात 10 बजे आलमबाग के लिए चले। बस बुधवार सुबह 4ः30 बजे अहिमामऊ पहुंची तो मड़ियांव जाने के लिए यहां एक यात्री उतरा।
विज्ञापन

बस आलमबाग बस स्टेशन पहुंची तो सभी यात्री उतर गए। चालक और परिचालक ने बस की जांच की तो एक बैग लावारिस पड़ा मिला। उन्होंने ड्यूटी रूम प्रभारी के पास जमा करा दिया। करीब दो घंटे बाद यात्री बस स्टेशन पहुंचा और बैग के बारे में बताया तो उसे लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed