फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passenger facilities will be increased at Aishbagh station

Lucknow News: ऐशबाग स्टेशन पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं

Mon, 23 Feb 2026 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Passenger facilities will be increased at Aishbagh station
ऐशबाग रेलवे स्टेशन।
लखनऊ। ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में वृद्धि की जाएगी। खानपान से लेकर सेफ्टी व पार्किंग तक को उन्नत बनाया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन को विकसित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफाॅर्म एक पर प्रस्तावित लेआउट प्लान देखा। इसके बाद सर्कुलेटिंग एरिया, बुकिंग कार्यालय, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, अनारक्षित टिकट खिड़की, प्लेटफॉर्म एवं लाइटिंग, फसाड लाइटिंग, खानपान स्टॉल, फुटओवर ब्रिज व द्वितीय प्रवेश द्वार पर निर्माणाधीन कार्याें का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, प्रतीक्षालय व शौचालय को प्राथमिकता देने को निर्देश दिए। इस दौरान डीआरएम गौरव अग्रवाल, एडीआरएम भुवनेश सिंह व नीतू, मुख्य परियोजना प्रबंधक गतिशक्ति राघवेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed