फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passenger accuses Transport Corporation of overcharging

Lucknow News: यात्री ने परिवहन निगम पर लगाया अधिक किराया वसूलने का आरोप

Thu, 29 Jan 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Passenger accuses Transport Corporation of overcharging
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। परिवहन निगम की मनमानी से यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ रहा है। इसकी शिकायत लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली बस के यात्रियों ने की है।
विज्ञापन

यात्री हिमांशु जायसवाल का कहना है कि उन्होंने प्रयाग डिपो की बस यूपी 70 पीटी 7013 से 23 जनवरी को प्रयागराज तक सफर किया। वह तेलीबाग से बस में सवार हुए। कंडक्टर ने टिकट दिया तो वह आलमबाग से काटा गया। इसका विरोध करने पर कंडक्टर ने बताया कि ईटीआईएम मशीन में तेलीबाग का विकल्प नहीं आ रहा है। जिस पर मजबूरी में उन्होंने करीब 10 किमी का अतिरिक्त किराया देकर सफर किया। मामले की शिकायत मुख्यालय से की गई। जवाब में प्रयाग डिपो के अफसरों ने बताया कि ईटीआईएम में तेलीबाग का विकल्प नहीं दिया गया है। हालांकि, असुविधा के लिए माफी भी मांगी है। गौरतलब है कि परिवहन निगम के स्टॉपेज में तेलीबाग भी शामिल है। फतेहपुर जाने वाली सभी बसों के टिकट तेलीबाग से भी बनते हैं। अफसरों ने शिकायत के बाद सुधार का भरोसा दिया है।

एसी बस की मरम्मत पर सवाल

प्रयाग डिपो की ही जनरथ बस से एक अन्य यात्री ने टिकट बुक कराया था। टिकट आईडी 0000002c49 मिली थी। आलमबाग बस अड्डे से वह बस में सवार हुए। मोबाइल डिस्चार्ज होने पर चार्जिंग के लिए लगाया तो काम नहीं किया। दूसरा पॉइंट भी नहीं चालू था। शिकायत करने पर बताया गया कि इनवर्टर का फ्यूज उड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed