फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   partial change in design of foundation for construction of Ram Mandir

राम मंदिर: डिजाइन में आंशिक परिवर्तन, अब 44 के बजाय 48 लेयर पर टिकेगी नींव

Sat, 11 Sep 2021 11:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 Sep 2021 11:00 AM IST
सार

राम मंदिर निर्माण के लिए नींव के डिजाइन में आंशिक परिवर्तन किया गया है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट वरिष्ठ सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि अब राम मंदिर की नींव 44 की जगह 48 लेयर पर टिकेगी।

विज्ञापन
partial change in design of foundation for construction of Ram Mandir
राम मंदिर निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राममंदिर निर्माण के लिए नींव के डिजाइन में राफ्ट को लेकर आंशिक परिवर्तन किया गया है। अब राम मंदिर की नींव 44 की जगह 48 लेयर पर टिकेगी। यही नहीं राफ्ट की मोटाई भी कम की गई है। पहले की डिजाइन के अनुसार, राफ्ट की मोटाई ढाई मीटर थी, जिसे घटाकर अब डेढ़ मीटर कर दी गई है। 
विज्ञापन


राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट वरिष्ठ सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि राम मंदिर निर्माण कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। नींव की डिजाइन के अनुसार 44 लेयर का निर्माण होना था। अब उसमें 4 लेयर और बढ़ा दी गई हैं। अभी फिलहाल 42 लेयर बनकर तैयार हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


दो दिन के अंदर एक लेयर का निर्माण किया जा रहा है। कहा कि उम्मीद है कि 20 सितंबर के करीब लेयर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। उसके बाद राफ्ट का निर्माण शुरू होगा, जो अक्तूबर तक तैयार होगा। विंध्यवासिनी धाम मिर्जापुर के लाल बलुआ पत्थरों से अक्तूबर के लास्ट या नवंबर के पहले हफ्ते में प्लिंथ का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 करोड़ से गुप्तारघाट को मिलेगा नया लुक
रामनगरी को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक मेगा सिटी बनाने के क्रम में भगवान राम के गुप्त होने वाले स्थान गुप्तारघाट को नया लुक दिया जाएगा। 22 करोड़ रुपये की लागत से गुप्तारघाट को विकसित किया जाएगा।

इसमें पंखमुखी महादेव मंदिर से एक नया लिंक रोड बनाया जाएगा। साथ ही घाट के निकट दो स्थानों पर पार्किंग स्थल, सिंचाई विभाग की भूमि पर श्रीराम पार्क, अवैध दुकानों को तोड़कर नई दुकानों का निर्माण, फसाड लाइटिंग व एक रोजगार केंद्र खोलने की तैयारी है।

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व अयोध्या विकास प्राधिकरण के वीसी विशाल सिंह ने सिंचाई, उद्यान, राजस्व, लोक निर्माण विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों साथ निरीक्षण किया है।इसमें पूरे प्रोजेक्ट का अध्ययन किया गया है। 

नए लिंक रोड पंचमुखी महादेव मंदिर से नए बने घाट तक जानी है। मौजूदा समय में जो सड़क है वो अति संकरी है। इस कारण यहां हर समय जाम लगा रहता है। इसके लिए उद्यान विभाग की भूमि पर नया लिंक मार्ग बनाया जाना तय किया गया है। इसके साथ ही लिंक मार्ग जहां पर आकर घाट से जुडे़गा दोनों साइड पर पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे।

इसके साथ ही नदी के किनारे खाली पड़ी भूमि पर भगवान श्रीराम के नाम पर एक आध्यात्मिक पार्क बनाया जाएगा। मौजूदा समय में जो लोग अवैध दुकानें बनाए हुए हैं, सबको गिराकर नया कॉम्प्लेक्स बनाते हुए दुकानदारों को शिफ्ट किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे गुप्तारघाट पर फसाड लाइटिंग लगाई जाएगी। साथ सफाई एवं रोजगार के लिए कार्य होगा। पूरी योजना में 22 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।

जिलाधिकारी समेत विकास प्राधिकरण के अफसरों ने निरीक्षण के बाद समस्त कार्य को फाइनल कर दिया है। जिलाधिकारी ने इसके डीपीआर तैयार कराकर कार्य शुरू किए जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed