{"_id":"60ac08178ebc3e384b6de133","slug":"parth-srivastav-suicide-case-gw-reporters-news-lko579448348","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्थ की खुदकुशी का मामला : आरोपी पुष्पेंद्र की लोकेशन तलाश रही पुलिस, शैलजा कोविड पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्थ की खुदकुशी का मामला : आरोपी पुष्पेंद्र की लोकेशन तलाश रही पुलिस, शैलजा कोविड पॉजिटिव
Tue, 25 May 2021 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:43 AM IST
सार
सोशल मीडिया एजेंसी बेसिल में काम करने वाले संविदा कर्मचारी पार्थ श्रीवास्तव की खुदकुशी के मामले में सोमवार को पुलिस ने पार्थ के परिवारीजनों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
पार्थ श्रीवास्तव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया एजेंसी बेसिल में काम करने वाले संविदा कर्मचारी पार्थ श्रीवास्तव की खुदकुशी के मामले में सोमवार को पुलिस ने पार्थ के परिवारीजनों के बयान दर्ज किए। वहीं खुदकुशी के लिए उकसाने के दो आरोपियों से भी पुलिस ने संपर्क किया। इस दौरान एक आरोपी शैलजा ने खुद को कोविड पॉजिटिव होने की बात पुलिस को बताई। उसने अपनी रिपोर्ट भी पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए उपलब्ध कराई है। वहीं दूसरे आरोपी की लोकेशन तलाशने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
इंदिरानगर सेक्टर-9 के वैशाली एन्क्लेव निवासी रवींद्र नाथ श्रीवास्तव का बेटा पार्थ श्रीवास्तव सोशल मीडिया एजेंसी बेसिल में काम करता था। उसने गत बुधवार को कमरे में खुदकुशी कर ली थी। खुदकुशी के पहले उसने दोस्तों से रात में चैटिंग की थी। उसने दोस्तों को गुड बाय भाई का मेसेज भी भेजा था। वहीं एक सुसाइड नोट भी उसने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट किया था जिसमें एजेंसी बेसिल में तैनात दो वरिष्ठ कर्मचारी पुष्पेंद्र सिंह और शैलजा पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। परिवारीजनों के मुताबिक, सुसाइड नोट पार्थ के बिस्तर पर तकिए के नीचे मिला। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को पिता की तहरीर पर पुष्पेंद्र व शैलजा के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था जिसकी विवेचना इंदिरानगर थाने में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक अपराध रामकुमार यादव कर रहे हैं।
विज्ञापन
तीन घंटे पार्थ के घर पर रही पुलिस
विवेचक के मुताबिक, सोमवार को पुलिस टीम पार्थ के वैशाली एन्क्लेव स्थित घर गई थी जहां मुकदमे के वादी रवींद्र नाथ श्रीवास्तव का बयान दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, रवींद्र नाथ श्रीवास्तव ने बेटे के सुसाइड नोट में वरिष्ठों पर लगाए गए आरोपों को ही अपना बयान बताया है। सुसाइड नोट में लिखे सभी बिंदुओं पर जांच की मांग की है। पुलिस ने परिवार के अन्य सदस्यों से भी बातचीत की। इस दौरान पार्थ की बहन व मां भी मौजूद थे। करीब तीन घंटे तक पुलिस, पार्थ के घर में रही। उसके कमरे का भी मुआयना भी किया। पुलिस ने सुसाइड स्थल का नक्शा भी तैयार किया है।
विज्ञापन
शैलजा की रिपोर्ट निगेटिव आने पर होगी पूछताछ
प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकश त्रिपाठी के मुताबिक, पार्थ को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में सोशल मीडिया एजेंसी बेसिल के संविदा कर्मचारी पुष्पेंद्र सिंह और शैलजा आरोपी हैं। पुलिस ने दोनों से संपर्क करने की कोशिश की थी। इस दौरान शैलजा ने खुद को कोविड पॉजिटिव होने की बात पुलिस को बताई। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अपनी रिपोर्ट भी पुलिस को उपलब्ध कराई है जिसे अपने वकील के जरिए थाने में प्रस्तुत करने की बात कही है। पुलिस, अब शैलजा की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद पूछताछ करेगी। वहीं आरोपी पुष्पेंद्र सिंह की तलाश की जा रही है। उसके मोबाइल नंबर मिल गए हैं जिनकी लोकेशन निकाली जा रही है। पार्थ के मोबाइल की डिटेल भी निकाली गई है। वहीं उसके मोबाइल में मिले साक्ष्य को पुलिस ने सुरक्षित कर लिया है।