फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Partapgarh station diary page tearing case: Deputy station superintendent sacked on threat to kill DRM, manager

प्रतापगढ़ स्टेशन की डायरी का पन्ना फाड़ने मामला : डीआरएम, प्रबंधक को जान से मारने की धमकी पर उप स्टेशन अधीक्षक बर्खास्त

Tue, 09 Nov 2021 07:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 09 Nov 2021 07:33 PM IST
सार

स्टेशन अधीक्षक के द्वारा स्टेशन मास्टर रिलीफ डायरी में आउटडोर को पैनल पर कार्य करने संबंधी आदेश लिखे गये थे। डायरी के जिस पन्ने में यह आदेश लिखा था, उसे इबरार अहमद के द्वारा फाड़ दिया गया। साथ, ही इबरार अहमद ने चिल्ला करके यह भी कहा कि स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक का कोई आदेश नहीं चलेगा।

विज्ञापन
Partapgarh station diary page tearing case: Deputy station superintendent sacked on threat to kill DRM, manager
डीआरएम कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर रेलवे ने प्रतापगढ़ स्टेशन अधीक्षक से अभद्रता एवं डायरी का पन्ना फाड़ने एवं लखनऊ में सुनवाई के दौरान डीआरएम (मंडल रेल प्रबंधक) के चैंबर में घुस करके अभद्रता एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक को उनके कार्यालय में घुस करके जान से मारने की धमकी पर उप स्टेशन अधीक्षक को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। इस बर्खास्तगी का आदेश बीते सोमवार को उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ने जारी किया है।

विज्ञापन


प्रबंधक ने उप स्टेशन अधीक्षक इबरार अहमद को भेजे गये आदेश में उल्लेख किया, कि स्टेशन अधीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव के द्वारा स्टेशन मास्टर रिलीफ डायरी में आउटडोर को पैनल पर कार्य करने संबंधी आदेश लिखे गये थे। डायरी के जिस पन्ने में यह आदेश लिखा था, उसे इबरार अहमद के द्वारा फाड़ दिया गया। साथ, ही इबरार अहमद ने चिल्ला करके यह भी कहा कि स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक का कोई आदेश नहीं चलेगा। यहां पर इबरार अहमद जो चाहेगा वहीं चलेगा। प्रबंधक ने गलत मंशा से सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अभिलेख को नष्ट करने एवं जांच में दोषी पाए जाने पर रेलवे अधिनियम की धारा-146 का उल्लंघन किया।  
विज्ञापन


सीनियर कर्मियों से गालीगलौज
बर्खास्तगी आदेश में इबरार अहमद के द्वारा सीनियर कर्मियों के साथ गालीगलौज करने की भी पुष्टि हुई है। डायरी में पैनल संबंधी कार्य को लिखने वाले सुरेंद्र कुमार यादव के साथ गालीगलौज एवं स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में तालाबंदी करने एवं खंड नियंत्रक को फोन पर धमकाने की जांच में भी इबरार अहमद दोषी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक के कक्ष में घुस गये दबंग
इबरार अहमद ने 8 नवंबर 2021 को सुनवाई के दौरान अपने 20-25 बाहरी दबंगों को लेकर कार्यालय में घुस आया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी। इस अभद्रता के कारण प्रबंधक जब डीआरएम कार्यालय चले गये तो दबंगों एवं इबरार अहमद ने वहां भी पीछा करते हुए चैंबर में घुस करके अभद्रता की, और आत्महत्या करने की धमकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed