{"_id":"6913a0b358669aa48f02eced","slug":"parsvanath-city-allottees-accuse-builder-and-lda-of-arbitrariness-lucknow-news-c-13-knp1002-1467351-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पार्श्वनाथ सिटी के आवंटियों ने बिल्डर और एलडीए लगाया मनमानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पार्श्वनाथ सिटी के आवंटियों ने बिल्डर और एलडीए लगाया मनमानी का आरोप
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते आवंटी।
लखनऊ। अयोध्या रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी उत्तरौधना के आवंटियों ने बिल्डर और एलडीए पर आरोप लगाया है कि गलत तरह से संसोधित मानचित्र पासकर उनकी कॉलोनी से दूसरी कॉलोनी को रास्ता दिया जा रहा है। इसके लिए उनकी अपार्टमेंट की बाउंड्री तोड़े जाने का प्रयास किया रहा है। आवंटियों ने संशोधित मानचित्र निरस्त करने की मांग की है।
प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में आवंटी कुंवर बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि पार्श्वनाथ सिटी में 2015 से 510 आवंटी रह रहे हैं। बिल्डर ने जो वादा फ्लैट बेचते समय किया था, वह पूरे नहीं किए। अब वह अपार्टमेंट की सुरक्षा से भी खिलावाड़ कर रहा है। कॉलोनी के अंदर से वह दूसरे अपार्टमेंट स्प्रिंग गार्डन को रास्ता दे रहा है। इसके लिए उसने एलडीए से मिलीभगत कर संशोधित मानचित्र पास कर लिया। इसको लेकर एलडीए से लेकर कोर्ट तक लड़ाई लड़ी जा रही है। उसके बाद भी एलडीए के अधिकारी कॉलोनी की दीवार तोड़कर रास्ता बनाने पर अड़े हैं। इस मौके पर आलोक सिंह, नेहरू एंक्लेव की अंजू वाष्र्णेय, अंसल पैनरोमा की डिम्पी बाजपेयी भी आवंटियों के समर्थने में मौजूद रहीं।
बिल्डर ने नहीं कराए 45 करोड़ के काम
आवंटियों ने आरोप लगाया कि बिल्डर ने करीब 45 करोड़ रुपये लागत के जरूरी काम नहीं कराए। इनमें बिजली बैकअप, क्लब और स्वीमिंग पुल का काम प्रमुख है। इसके अलावा एसटीपी खराब बनाया। सीवर लाइन सही नहीं डाली। इसको लेकर रेरा ने 2.92 करोड़ का जुर्माना भी लगाया मगर कुछ नहीं हुआ। इस कारण आवंटियों ने अभी खुद एक करोड़ रुपये से अधिक का बजट खर्च का बिजली व्यवस्था को सही कराया। सड़क भी सही कराई।