फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Parliament Security Breach: Sagar Connection With Lalit Sagar Posted Story On Instagram

Parliament Security: 'जीते या हारें पर कोशिश तो जरूरी है...' सागर ने एक दिन पहले इंस्टा पर पोस्ट की ये स्टोरी

Fri, 15 Dec 2023 11:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 15 Dec 2023 11:21 AM IST
सार

Security Breach in Parliament : लखनऊ का रहने वाला सागर मास्टरमाइंड ललित के सीधे संपर्क में था। फेसबुक पर की गईं लगभग हर पोस्ट में सागर ललित को टैग करता था। सागर ने संसद भवन में वारदात को अंजाम देने से एक दिन पहले सुबह करीब छह बजे इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की थी।

विज्ञापन
Parliament Security Breach: Sagar Connection With Lalit Sagar Posted Story On Instagram
Parliament Security Breach - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद की सुरक्षा भेदने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के साथी ललित झा को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की जांच में इसे लेकर अहम तथ्य सामने आए हैं। सागर ललित के सीधे संपर्क में था। सोशल मीडिया पर वह जो भी पोस्ट करता, उसमें ललित को टैग करता था। करीब दो साल से दोनों संपर्क में थे। 
विज्ञापन


इससे साफ है कि लंबे समय से साजिश रची जा रही थी। ललित अब तक हाथ नहीं आया है। वारदात के बाद जब सागर की फेसबुक प्रोफाइल खंगाली गई तो पता चला कि उसके दो अकाउंट है। उधर, दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया कि ललित झा नाम का शख्स भी साजिश में शामिल है। घटना के बाद वह सभी के मोबाइल लेकर भाग गया था। 
विज्ञापन


हालांकि मामले में मास्टरमाइंड ललित झा ने गुरुवार रात को दिल्ली पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ललित से पूछताछ की जा रही है। आरोपी घटना का वीडियो बनाकर मौके से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने बताया कि ललित झा बस से राजस्थान के नागौर पहुंचा था। वहां वह अपने दो दोस्तों से मिला। एक होटल में रात बिताई। हालांकि जब उसे पता चला कि पुलिस उसकी तलाश में है तो वह बस से दिल्ली वापस आ गया। उसने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस ने ललित को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि ललित मूल रूप से बिहार का है, लेकिन अभी कोलकाता में रहता है। सागर के परिवारवालों ने उसका ललित नाम का कोई दोस्त होने की जानकारी से इन्कार किया है, लेकिन फेसबुक पर इसके सबूत हैं। सागर ने जो पोस्ट डाली, उसमें ललित को टैग किया है। उसने किसान आंदोलन के समर्थन में भी पोस्ट शेयर किए थे।

 

सोशल मीडिया के जरिये संपर्क होने की आशंका
अब तक सामने आए तथ्यों से आशंका है कि सागर सोशल मीडिया के जरिये गिरोह के अन्य साथियों के संपर्क में आया। बंगलूरू, गुरुग्राम आदि जगहों पर मुलाकात होती रहीं। सिंगनल एप पर सभी आपस में जुड़े थे। सूत्रों के मुताबिक इस एप में एक ग्रुप भी बना रखा था, जिसमें साजिश संबंधी बातचीत करते थे। हालांकि, जांच पूरी होने पर दिल्ली पुलिस इस बारे में खुलासा करेगी।

 

दोस्त बोले- सागर क्रांतिकारी बातें करता था, अपराधी नहीं हो सकता
घटनाक्रम से सागर के दोस्त हैरान हैं। दो दोस्तों ने बताया कि सागर क्रांतिकारी बातें करता रहता था। कभी देश तो कभी सत्ता में बदलाव को लेकर बातें करता था। बंगलूरू से लौटने के बाद वह काफी कम बात करने लगा था। हालांकि, दोस्तों का यह कहना है कि वह अपराधी नहीं हो सकता।

 

...जीते या हारें पर कोशिश तो जरूरी है
सागर ने संसद भवन में वारदात को अंजाम देने से एक दिन पहले सुबह करीब छह बजे इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की थी। इसमें लिखा था ...जीते या हारें पर कोशिश तो जरूरी है. अब देखना ये है कि सफर कितना हसीन होगा.... उम्मीद है फिर मिलेंगे....।।

इसके साथ ही एक गाने की स्टोरी भी लगाई। इसके बोल हैं...मर भी गया अगर, मरने का गम नहीं... देख जरा मेरा हौसला, मुझको डरा सके...तुझमें वो दम नहीं...सुन ले जहां मेरा फैसला...।।
 

ये था घटनाक्रम
यह घटना बुधवार दोपहर एक बजकर एक मिनट पर हुई। लोकसभा में पीठासीन अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल शून्य काल की कार्यवाही को संचालित कर रहे थे। मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे। तभी दो शख्स दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए।
 

नीले रंग की जैकेट पहना एक शख्स सांसदों की सीट पर कूदने लगा। वह लगभग तीन कतार लांघकर आसन की तरफ जाने लगा। अफरा-तफरी के माहौल के बीच कुछ सांसदों ने हिम्मत दिखाकर उसे घेर लिया। मार्शल भी दौड़कर आ गए। तभी उस युवक ने जूते के अंदर से कुछ पदार्थ निकाला। इसके बाद वहां पीले रंग का धुआं उठने लगा। बाद में सांसदों और मार्शलों ने मिलकर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने कार्यवाही स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed